अमिताभ बच्चन के दामाद निखिल नंदा के साथ हुआ ऐसा कांड, कानूनी पचड़े में फंसें बिजनेसमैन, क्या है मामला?
Amitabh Bachchan and Nikhil Nanda: बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन और उनके दामाद को लेकर एक बड़ी खबर सामने आ रही है। खबर है कि पुलिस ने अमिताभ बच्चन के दामाद निखिल नंदा समेत 9 लोगों के खिलाफ आत्महत्या के लिए उकसाने का मामला दर्ज किया है।
कानूनी पचड़े में फंसें निखिल नंदा
इस खबर के सामने आने के बाद से निखिल नंदा को लेकर जमकर चर्चा हो रही है। हर कोई अब ये जानने के लिए उत्सुक है कि आखिर किस मामले में अमिताभ बच्चन के दामाद निखिल नंदा का नाम सामने आ रहा है।

क्या है निखिल नंदा से जुड़ा मामला
-मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो अमिताभ बच्चन के दामाद बिजनेसमैन निखिल नंदा के खिलाफ ट्रैक्टर एजेंसी के एक डीलर द्वारा सुसाइड करने के लिए उकसाने का केस दर्ज कराया है। कहा जा रहा है कि कोर्ट के आदेश के बाद ये मामला दर्ज किया गया है।
-इसके अलावा ये भी कहा जा रहा है कि मृतक डीलर ने अपने सुसाइड नोट और फैमिली को जानकारी दी थी कि कम सेल होने पर उसे धमकाया जा रहा था। इतना ही नहीं बल्कि उनका लाइसेंस निरस्त करने की भी धमकी दी जा रही थी। डीलर का कहना था कि उन्हें मानसिक रूप से प्रताड़ित किया जा रहा था।
-इस मामले में निखिल नंदा के अलावा दिनेश पंत (बरेली हेड), आशीष बालियान (एरिया मैनेजर), शिशांत गुप्ता (डीलर, शाहजहांपुर), पंकज भाकर (फाइनेंस कलेक्शन), नीरज मेहरा (सेल्स हेड), सुमित राघव (सेल्स मैनेजर), अमित पंत (सेल्स मैनेजर) और एक अज्ञात व्यक्ति का नाम शामिल है।
फैमिली कोर्ट ने इस मामले में दिया ऐसा आदेश
-वहीं डीलर के परिवार की मानें तो उनका कहना है कि उन्होंने पहले थाने में शिकायत की थी, लेकिन पुलिस ने इस मामले को दर्ज ही नहीं किया था।
-जब पुलिस ने केस दर्ज नहीं किया तो उन्हें उच्च अधिकारियों के पास जाना पड़ा, लेकिन तब भी कुछ नहीं हुआ और किसी ने कोई एक्शन नहीं लिया।
-इसके बाद फैमिली को कोर्ट का सहारा लेना पड़ा और अब कोर्ट के आदेश पर एफआईआर दर्ज हुई है।
कौन हैं निखिल नंदा?
निखिल नंदा बॉलीवुड के दिग्गज एक्टर अमिताभ बच्चन के दामाद हैं। निखिल नंदा के पिता का नाम राजन नंदा है, लेकिन उनका निधन हो गया था, जिसके बाद पूरा बिजनेस निखिल अकेले ही संभालते हैं।












Click it and Unblock the Notifications