अमिताभ बच्चन के दामाद की कितनी है नेटवर्थ? होश उड़ा देगी श्वेता के पति की कमाई, कपूर खानदान से है खास कनेक्शन

Nikhil Nanda Net Worth: बॉलीवुड के महानायक कहे जाने वाले अमिताभ बच्चन के परिवार का हर सदस्य लोगों के बीच काफी मशहूर है। चाहे वे एक्टर की पत्नी हों, बेटे अभिषेक हों बहू ऐश्वर्या हों या फिर नाती-पोते। बेटी श्वेता की बात करें तो फैंस उन्हें भी अच्छी तरह जानते हैं। मगर बच्चन खानदान के परिवार का एक और सदस्य है, जिनके बारे में फैंस को बहुत कम ही पता है। ये सदस्य कोई और नहीं बल्कि खुद अमिताभ के दामाद हैं।

कौन हैं श्वेता बच्चन के पति?
साल 1997 की 16 फरवरी को अमिताभ की लाडली श्वेता की शादी निखिल नंदा से हुई थी। दोनों की शादी की तस्वीरें सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुई थीं। अमिताभ ने अपनी लाडली के लिए ऐसा लड़का चुना, जो किसी छोटे-मोटे खानदान से नहीं है। निखिल नंदा की नेट वर्थ और कुल संपत्ति जानकर आपके भी होश उड़ जाएंगे।

Amitabh Bachchan

अमिताभ बच्चन के परिवार के अन्य सदस्यों की तरह उनके दामाद का भले ही फिल्मी दुनिया से कोई ताल्लुक ना हो मगर वे बिजनेस की दुनिया का जाना-माना नाम हैं। बताते चलें कि निखिल नंदा इस्कॉर्ट कंपनी के मालिक राजन नंदा के इकलौते बेटे हैं। साल 1944 का समय था, जब उनके दादा ने कंपनी की शुरुआत की थी। निखिल अब इसी बिजनेस को आगे बढ़ाने में लगे हुए हैं।

कपूर खानदान से है खास कनेक्शन
निखिल नंदा फिल्मी दुनिया से दूर हैं। उनका यहां से कोई काम नहीं है मगर फिल्मी दुनिया से उनका नाता पुराना जरूर है। दरअसल, बॉलीवुड की कपूर फैमिली से निखिल काफी खास कनेक्शन रखते हैं। निखिल के पिता राजन नंदा की शादी बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता और डायरेक्टर राज कपूर की बेटी ऋतु से हुई थी। ऐसे में निखिल नंदा राज कपूर के नाती हैं।

संपत्ति जानकर उड़ जाएंगे होश
अब बात करते हैं निखिल नंदा की नेट वर्थ की। तो बता दें कि श्वेता बच्चन के पति निखिल नंदा 60 करोड़ रुपये की संपत्ति के मालिक हैं। इकोनॉमिक टाइम्स की रिपोर्ट के मुताबिक साल 2021 में उनकी कंपनी का टर्नओवर 7014 करोड़ रुपये रहा था।

ये भी पढ़ें: अभिषेक संग तलाक...बच्चन परिवार संग खटपट का एक्ट्रेस ने दिया बड़ा सबूत! ऐश्वर्या राय और घर के सदस्य में हुई अनबन

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+