Amitabh Bachchan: टेढ़े-मेढ़े मुंह बनाकर बच्चों जैसी हरकत करते दिखे अमिताभ बच्चन, फोटो देख फैंस की छुटी हंसी

अमिताभ बच्चन ने सोशल मीडिया पर अपनी क्यूट फोटो शेयर की। जिसमें वह बच्चों की तरह जीभ बाहर निकाले हुए नजर आ रहे हैं।

Amitabh Bachchan Photo: सदी के महानायक अमिताभ बच्चन अक्सर किसी ना किसी वजह से चर्चा में रहते हैं। बिग बी कुछ ना कुछ सोशल मीडिया अपनी लाइफ से जुड़ा अपडेट फैंस के साथ शेयर करते रहते हैं। वह अक्सर अपने ट्वीट और लेटेस्ट पोस्ट की वजह से खूब सुर्खियां बटोरते हैं। हाल ही में अमिताभ बच्चन ने फनी फेज बनाकर लेटेस्ट फोटो सोशल मीडिया पर पोस्ट की हैं।

अमिताभ बच्चन ने शेयर की लेटेस्ट फोटो

अमिताभ बच्चन ने शेयर की लेटेस्ट फोटो

अमिताभ बच्चन की सोशल मीडिया पर एक फोटो खूब वायरल हो रही है। जिसमें उनके फनी फेज को देख ये अंदाजा लगाया जा रहा है कि वह बेहद खाने के शौकीन हैं। बता दें कि इस बात का खुलासा उन्होंने कौन बनेगा करोड़पति में भी किया था कि उन्हें दिल्ली की चाट बेहद पसंद है। इस फोटो को देख आप इस बात को लेकर वाकिफ हो जाएंगे कि बिग-बी को खाने का बहुत शौंक है।

फोटो शेयर कर दिया मजेदार कैप्शन

फोटो शेयर कर दिया मजेदार कैप्शन

इस फोटो को शेयर कर अमिताभ बच्चन ने कैप्शन पर लिखा कि, 'जबान को शब्दों की जरूरत नहीं होती! कई बार वे खुद ही बोल देती हैं'। इसके साथ ही बिग बी ने एक फनी इमोजी भी शेयर किया है। अमिताभ बच्चन ने इस ​ट्वीट के साथ जो फोटो शेयर की है, उसमें से एक तस्वीर ब्लैक एंड व्हाइट इफेक्ट के साथ है। इस फोटो में बिग बी टंग बाहर निकालते हुए फनी पोज दे रहे हैं।

फैंस को खूब पसंद आ रहा एक्टर का फनी अंदाज

फैंस को खूब पसंद आ रहा एक्टर का फनी अंदाज

अमिताभ बच्चन की दूसरी तस्वीर की बात करें तो उसमें भी उन्होंने जीब बाहर निकाली हुई है। हालांकि इस फोटो में उन्होंने अपनी आंखें बंद की हुई है। साथ ही ये फोटो कलरफुल है। बिग बी का ये फनी अंदाज फैंस को खूब पसंद आ रहा है और लगातार सोशल मीडिया पर उनकी ये तस्वीरें तेजी से वायरल हो रही हैं।

फैंस ने दिए मजेदार रिएक्शन

फैंस ने दिए मजेदार रिएक्शन

अमिताभ बच्चन की इन तस्वीरों में फैंस लगातार कमेंट कर उनकी तारीफ कर रहे हैं। एक यूजर ने लिखा- सिर आप दिलों में राज करते हैं। एक अन्य यूजर ने लिखा कि, 'सर आपने अभी आइसक्रीम खाई है ना'। एक ने लिखा, 'अमिताभ जी आज क्या जया जी ने बिरयानी बनाई थी?'

अमिताभ बच्चन का वर्कफ्रंट

अमिताभ बच्चन का वर्कफ्रंट

अमिताभ बच्चन के वर्कफ्रंट की बात करें तो, जल्द ही फिल्म 'ऊंचाई' में नजर आएंगे। इस फिल्म में उनके अलावा अनुपम खेर और बोमन ईरानी भी मुख्य भूमिका में नजर आएंगे। साथ ही सारिका, नीना गुप्ता और परिणीति चोपड़ा भी अहम रोल में हैं। इस फिल्म की कहानी दोस्ती पर आधारित है। फिल्म ऊंचाई सिनेमाघरों में 11 नवंबर 2022 को रिलीज होगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+