Box Office Collection: अमिताभ बच्चन की 'गुडबाय' का हुआ बुरा हाल, रश्मिका मंदाना का नहीं चला जादू
अमिताभ बच्चन की फिल्म गुडबाय को रिलीज हुए 4 ही दिन हुए। आइए जानते हैं कि फिल्म ने अब तक कितनी कमाई कर ली।
GoodBye Box Office Collection बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन की फिल्म गुडबाय 7 अक्टूबर को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। इस फिल्म से साउथ एक्ट्रेस रश्मिका मंदाना ने बॉलीवुड डेब्यू किया था। ऐसे में उम्मीद लगाई जा रही थी कि फिल्म को पसंद आएगी। लेकिन फिल्म फैंस की उम्मीदों पर बिल्कुल भी खरी नहीं उतरी। फिल्म गुडबाय की तो ऐसी हालत हो गई है कि शायद ही फैंस ये फिल्म देखने थिएटर में जाएंगे।

फिल्म गुडबाय हुई फेल
बॉक्स ऑफिस कलेक्शन के मुताबिक, फिल्म गुडबाय ने ओपनिंग डे पर अच्छी खासी कमाई कर ली थी। लेकिन फिल्म के रिलीज होने के बाद से फिल्म की रफ्तार धीमी पड़ती गई। जबकी फिल्म में ऐेसे कलाकार हैं जिन्होंने ना जाने कितनी हिट फिल्में दी हैं। लेकिन इसके बावजूद फिल्म कुछ खास कमाल अब तक नहीं कर पा रही है। ऐसे में ये रश्मिका मंदाना के लिए भी एक बड़ा झटका है क्योंकि फिल्म गुडबाय से उन्होंने बॉलीवुड में डेब्यू किया था और फिल्म खास कमाई नहीं कर पाई है।
फिल्म गुडबाय ने 4 दिन में की इतनी कमाई
गुडबाय
शुक्रवार - 90 लाख
शनिवार - 1.35 करोड़
रविवार - 1.50 करोड़
सोमवार- 50 लाख रुपये
गुडबाय के लिए रश्मिका ने किए थे प्रमोशन
गुडबाय में अमिताभ बच्चन और रश्मिका मंदाना के अलावा नीना गुप्ता, पावेल गुलाटी, सुनील ग्रोवर, साहिल मेहता, एली अवराम, पायल थापा, अभिषेक खान और शिविन नारंग मुख्य भुमिका में नजर आए। फिल्म गुडबाय के लिए रश्मिका मंदाना ने काफी जोरों-शोरों से प्रमोशन किया था। लेकिन इसके बावजूद फिल्म ज्यादा कमाई नहीं कर पाई। रश्मिका मंदाना फिल्म के प्रमोशन के लिए बिग बॉस 16 में पहुंची थी। लेकिन इन तमाम कोशिशों के बावजूद भी ये फिल्म खास कमाल नहीं कर पाई। देखना होगा कि क्या आने वाले दिनों में फिल्म की कमाई में उछाल होगा?












Click it and Unblock the Notifications