अमिताभ बच्चन ने केआरके के गाने को किया प्रमोट, फैंस हुए हैरान, बोले- 'अगर बहू ऐश्वर्या को कर देते तो...'
Amitabh Bachchan Supports Krk: कमाल आर खान उर्फ केआरके अक्सर अपने बयानों की वजह से सुर्खियों में रहते हैं। वह बॉलीवुड सितारों के खिलाफ पोस्ट करने से नहीं चुकते हैं। लेकिन अमिताभ बच्चन समेत कई सितारों ने पोस्ट शेयर कर उनकी तारीफ की जिसे देख फैंस हैरान रह गए।
अमिताभ बच्चन इन दिनों अपनी फिल्म 'कल्कि 2898 एडी' की सक्सेस को एंजॉय कर रहे हैं। इस बीच एक्टर ने केआरके के लिए एक ऐसा पोस्ट शेयर किया जिसके बाद वह ट्रोलर्स के निशाने पर आ गए। दरअसल, बिग बी ने कमाल आर खान उर्फ केआरके के गाने 'मेरे साथिया' को प्रमोट किया है।

अमिताभ बच्चन ने सोशल मीडिया पर केआरके के गाने 'मेरे साथिया' का वीडियो शेयर कर उन्हें बधाई दी। एक्टर ने पोस्ट शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा, "टी-सीरीज़ का गाना "मेरे साथिया" लॉन्च हुआ, जिसे अंकित तिवारी ने गाया है और डीजे शेजवुड ने कंपोज किया है। कास्ट- केआरके, रक्षिका शर्मा और कीया शर्मा। देखें और आनंद लें।"
हालांकि अमिताभ बच्चन के इस पोस्ट को देख फैंस यकीन नहीं कर पा रहे हैं कि वह ऐसा कैसे कर सकते हैं। फैंस जानना चाहते हैं कि आखिर ऐसी क्या वजह रही जो बिग बी ने केआरके को प्रमोट किया। एक यूजर ने कमेंट कर लिखा, क्या मजबूरी है सर, इस गाने को लेकर? वहीं दूसरे ने लिखा है- इस डबल ढोलकी का प्रमोशन, ऐसी भी क्या मजबूरी हो गई? वहीं कुछ फैंस का कहना है कि बिग बी का अकाउंट हैक हो गया है। एक यूजर ने लिखा, 'उन्होंने आजतक अपनी बहू ऐश्वर्या राय के लिए कोई पोस्ट नहीं किया।'
अमिताभ ने अपने एक्स अकाउंट पर बेटे अभिषेक बच्चन के अगले प्रोजेक्ट की भी पुष्टि की। जिसमें बताया गया कि अभिषेक शाहरुख खान-स्टारर किंग में एक खलनायक की भूमिका निभाएंगे। सुजॉय घोष निर्देशित इस फिल्म में सुहाना खान भी मुख्य भूमिका में होंगी।












Click it and Unblock the Notifications