'मेरा गर्व और मेरा प्यार', अमिताभ बच्चन ने बेटे अभिषेक की तरीफ कर हुए इमोशनल, शेयर किया पोस्ट

Amitabh Bachchan: बॉलीवुड एक्टर अभिषेक बच्चन की फिल्म 'कालीधर लापता' रिलीज हो गई। ये फिल्म जी5 पर आई है। अभिषेक बच्चन की इस फिल्म को लोगों का खूब प्यार मिल रहा है। सोशल मीडिया पर भी यूजर्स अभिषेक खूब तारीफ हो रही है। बॉलीवुड स्टार्स भी अभिषेक बच्चन की इस फिल्म की तारीफ कर रहे हैं।

इसी फेहरिस्त में मेगास्टार अमिताभ बच्चन का नाम भी शामिल हो गया है। उन्होंने फिल्म 'कालीधर लापता' का रिव्यू करते हुए अपने बेटे की जमकर तारीफ की है। देखते-देखते ये पोस्ट वायरल हो गया है। हर तरफ इसकी तारीफ भी हो रही है।

Amitabh Bachchan

अमिताभ ने की बेटे की तारीफ
अमिताभ बच्चन ने अपने बेटे अभिषेक बच्चन की तारीफ में सोशल मीडिया पर दिल खोलकर प्यार लुटाया है। उन्होंने फिल्म 'कालीधर लापता' को लेकर इंस्टाग्राम पोस्ट में लिखा, 'मेरा गर्व और मेरा असीमित प्यार... आप कितनी खूबसूरती से अपनी शर्तों पर अपनी प्रशंसा और मान्यता प्राप्त कर रहे हैं। कालीधर लापता हो सकता है, लेकिन अभिषेक कभी नहीं।' बिग बी ने सिर्फ इंस्टा में ही नहीं बल्कि ट्वीटर और फेसबुक पर भी पोस्ट शेयर किया है। बता दें, अमिताभ अपने बेटे की तारीफ करते रहते हैं। वो कई बार अपने बेटे की तारीफ कर चुके हैं।

क्या है 'कालीधर लापता' की कहानी
जी5 पर रिलीज हुई फिल्म 'कालीधर लापता' की कहानी एक ऐसे आदमी के इर्द-गिर्द घूमती है जो अल्जाइमर से पीड़ित है। कई बार कालीधर अपना नाम तक भूल जाता है। इस बीमारी का फायदा उठाकर कालीधर के घरवाले संपत्ति पाने के लिए उसे कुंभ के मेले में छोड़ देते हैं। इसके बाद फिल्म में बल्लू की एंट्री होती है। बल्लू और कालीधर की पहली मुलाकात नोक-झोंक से भरी रहती है। फिल्म की कहानी आपको कई जगह पर इतनी इमोशनल कर देगी कि आप आंसू नहीं रोक पाएंगे। फिल्म को क्रिटिक्स से भी ऐसा ही रिस्पॉन्स मिला है। फिल्म अभिषेक की एक्टिंग की भी तारीफ हो रही है। अगर आपने ये फिल्म नहीं देखी है तो इसे आप जी5 देख सकते हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+