Amitabh Bachchan के पोस्ट ने मचाया हंगामा, महानायक ने कही मरने की बात, क्या है इसके पीछे की कहानी?
Amitabh Bachchan: बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन अपनी दमदार एक्टिंग के साथ साथ अपनी सोशल मीडिया पोस्ट को लेकर भी लोगों के बीच काफी फेमस हैं। अमिताभ बच्चन सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव हैं और अकसर अपने एक्स अकाउंट पर कुछ न कुछ पोस्ट करते रहते हैं।
अमिताभ बच्चन का खास पोस्ट
अमिताभ बच्चन एक्स और ब्लॉग पर काफी एक्टिव रहते हैं। वह अपने स्पेशल पोस्ट के चलते सुर्खियां बटोरते रहते हैं। उनके हर पोस्ट पर यूजर्स की पैनी नजर बनी रहती है। बिग बी एक अपनी पोस्ट में कुछ न भी लिखें तो भी लोग उन्हें लेकर तरह तरह की बातें करते नजर आते हैं।

अमिताभ बच्चन ने दिया मुंहतोड़ जवाब
लोग अमिताभ बच्चन की पोस्ट पर जमकर रिएक्शन देते हैं। वहीं अमिताभ यूजर्स के इन रिएक्शन्स और कमेंट्स का जवाब भी देते हैं। अगर कोई उन्हें ट्रोल करने की कोशिश करता है, तो वह उसको भी मुंहतोड़ जवाब देते हैं।
यूजर ने अमिताभ बच्चन की उम्र पर तंज कसा था
आपको बता दें कि हाल ही में एक यूजर ने अमिताभ बच्चन की उम्र पर तंज कसा था, जिस पर बिग बी ने उसे करारा जवाब दिया है और उसकी बोलती बंद कर दी है। हालांकि, अमिताभ बच्चन ने बाद में अपना जवाब डिलीट कर दिया था।
'एक दिन तुम्हारी भी उम्र हो जाएगी'
जानकारी के अनुसार एक यूजर ने एक्स पर अमिताभ बच्चन के लिए लिखा था- अंधेरी रातों में शहंशाह क्यों जाग रहे हो? सो जाइए अब आपकी उम्र हो गई है। इसके जवाब में 82 वर्षीय बिग बी ने लिखा था- एक दिन तुम्हारी भी उम्र हो जाएगी...ईश्वर ने चाहा। हालांकि अमिताभ बच्चन ने बाद में अपने ये कमेंट डिलीट कर दिया था।

'समय से सो जाया करो, वरना लंबी उम्र नहीं टिकेगी'
इसके बाद अमिताभ बच्चन ने एक और पोस्ट किया था, जिसमें लिखा था- गैजेट्स टूट जाते हैं, पर लंबी उम्र बनी रहती है। बिग बी के इस पोस्ट पर एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा- समय से सो जाया करो, वरना लंबी उम्र भी नहीं टिकेगी।
'मेरे मरण की बात करने के लिए धन्यवाद'
अमिताभ बच्चन को ये कमेंट बिल्कुल पंसद नहीं आया और उन्होंने उसे जवाब देते हुए लिखा- मेरे मरण की बात करने के लिए धन्यवाद, ईश्वर की कृपा। आपको बता दें कि अमिताभ बच्चन ने अपने इस जवाब को भी डिलीट कर दिया है।
बिग बी की हो रही आलोचना
अमिताभ बच्चन के इस तरह के मुंहतोड़ जवाब पर जहां उनके फैंस उनकी जमकर तारीफ कर रहे हैं, वहीं कुछ लोगों को ये बिल्कुल पसंद नहीं आया है और उन्होंने बिग बी को निशाने पर ले लिया है। कई लोग अमिताभ बच्चन के इस तरह के बर्ताव की जमकर निंदा कर रहे हैं।












Click it and Unblock the Notifications