'पैसा भरवा लिए और अब...', ब्लू टिक मिलने के बाद क्यों एलन मस्क पर भड़के अमिताभ बच्चन?
ट्विटर में 1 मिलियन फॉलोअर्स वालों को फ्री में ब्लू टिक मिल रहा। लेकिन वहीं अमिताभ बच्चन जिनके 48.4 मिलियन फॉलोअर्स हैं उनको ब्लू टिक के भुगतान करना पड़ा।

Amitabh Bachchan Target Elon Musk: पिछले दिनों ट्विटर से अचानक बड़ी-बड़ी हस्तियों के ब्लू टिक हटा दिए गए थे। जिसके बाद कई सितारों ने इस पर अपने रिएक्शन दिए। इस लिस्ट में महानायक अमिताभ बच्चन का नाम भी शामिल है। बिग बी ब्लू टिक पाने के लिए भुगतान किया और ट्विटर ब्लू का सब्सक्रिप्शन खरीदा।
अमिताभ बच्चन ने एलन मस्क पर साधा निशाना
वहीं अब खबर ये आ रही है कि जिन लोगों के 1 मिलियन फॉलोअर्स हैं उनको भी अब फ्री में ब्लू टिक दिया जा रहा है। ऐसे में अमिताभ बच्चन के 48 मिलियन के आसपास फॉलोअर्स हैं और इसके बावजूद उनको भुगतान करना पड़ा। वहीं अब एक्टर ने मजाकिया अंदाज में एलन मस्क की तंज कसा।
इस वजह से गुस्सा हुए बिग बी
अमिताभ बच्चन ने भोजपुरी अंदाज में ट्वीट कर लिखा, "T 4627 अरे मारे गए गुलफाम, बिराज में मारे गए गुलफाम. ए ! Twitter मौसी, चाची, बहनी, ताई, बुआ... झौआ भर के त नाम हैं तुम्हार ! पैसे भरवा लियो हमार, नील कमल ख़ातिर अब कहत हो जेकर 1 मिलियन फॉलोअर्स हैं उनकर नील कमल फ्री म,हमार तो 48.4 मिलियन हैं, अब ?? खेल खतम, पैसा हजम ?!"
T 4627 - अरे मारे गये गुलफाम , बिरज में मारे गये गुलफाम 🎶
— Amitabh Bachchan (@SrBachchan) April 23, 2023
ए ! Twitter मौसी, चाची, बहनी, ताई, बुआ .. झौआ भर के त नाम हैं तुम्हार ! पैसे भरवा लियो हमार, नील कमल ख़ातिर ✔️ अब कहत हो जेकर 1 m follower उनकर नील कमल free म
हमार तो 48.4 m हैं , अब ??
खेल खतम, पैसा हजम ?!😳
फैंस ने दिए मजेदार रिएक्शन
अब अमिताभ बच्चन के इस ट्वीट पर फैंस के मजेदार रिएक्शन सामने आ रहे हैं। एक ने लिखा है- पैसवा अब वापस न होई मुस्कवा ठग लिया नील कमलवा दिखाई के तुम को,अरे राम दुहाई, कैसे चक्कर में पड़ गया हाय हाय हाय। वहीं एक अन्य यूजर ने लिखा, 'यही तो है हड़बड़ी दिखाने का नतीजा।' फिलहाल अमिताभ बच्चन का यह ट्वीट तेजी से वायरल हो रहा है।
T 4624 -
— Amitabh Bachchan (@SrBachchan) April 21, 2023
ए Musk भैया ! बहुत बहुत धन्यवाद देत हैं हम आपका !
उ , नील कमल ✔️ लग गवा हमार नाम के आगे !
अब का बताई भैया ! 😁
गाना गये का मन करत है हमार !
सनबो का ?
इ लेओ सुना :
"तू चीज़ बड़ी है musk musk ... तू चीज़ बड़ी है, musk " 🎶
अमिताभ बच्चन ने ब्लू टिक के लिए किया भुगतान
बता दें कि, पिछले दिनों भुगतान करने के बाद अमिताभ बच्चन ने कुछ अलग अंदाज में एलन मस्क का धन्यवाद किया। बिग बी ने ट्वीट कर लिखा था, 'ए मस्क भैया, बहुत बहुत धन्यवाद देत हैं हम आपका, उ , नील कमल टिक लग गवा हमार नाम के आगे। अब का बताई भैया, गाना गये का मन करत है हमार, सनबो का.... इ लेओ सुना- तू चीज़ बड़ी है मस्क, मस्क...तू चीज़ बड़ी है मस्क....।' बता दें कि अब शाहरुख खान, सलमान खान समेत कई सितारों का ब्लू टिक वापस लौटा दिया है।












Click it and Unblock the Notifications