Amitabh Bachchan ने जलसा के बाहर की फैंस से मुलाकात, बंगले के बाहर फैंस ने लगाए 'अमिताभ जय हो' के नारे
हर रविवार को अमिताभ बच्चन अपने अपने बंगले जलसा के बाहर फैंस से मुलाकात करते हैं। हाल ही में उन्होंने फैंस से मुलाकात की एक वीडियो शेयर की।
Amitabh Bachchan: बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन हर रविवार को मुंबई स्थित अपने बंगले जलसा के बाहर फैंस से मुलाकात करते हैं। वहीं सुबह से उनके बंगले के बाहर लंबी कतारों में इकट्ठे हो जाते हैं और अपने फेवरेट एक्टर की एक झलक पाने के लिए बेसब्री से इंतजार करते हैं। ये प्रथा साल 1982 से चली आ रही है। इसी को कायम रखते हुए एक बार फिर अमिताभ बच्चन ने बीते रविवार को जलसा के बाहर अपने फैंस से मुलाकात की।
अमिताभ बच्चन ने जलसा के बाहर फैंस से की मुलाकात
अमिताभ बच्चन बीते रविवार को अपने आवास के बाहर फैंस से मुलाकात की और हाथ जोड़कर उनका अभिवादन किया। वहीं एक्टर की एक झलक देखते ही फैंस की खुशी का कोई ठिकाना नहीं था। अमिताभ बच्चन ने इसका वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर किया। वीडियो शेयर करते हुए एक्टर ने कैप्शन पर लिखा, 'मेरा प्यार और स्नेह हमेशा आपके लिए रहेगा! 1982 से हर रविवार!!!'

फैंस ने लगाए नारे
वीडियो में देखा जा सकता है कि तमाम फैंस अमिताभ बच्चन के जलसा के बाहर जमावड़ा लगा हुआ है। इस दौरान कुछ फैंस एक्टर की झलक पाते ही काफी इमोशनल नजर आए। वहीं कुछ ने तो 'अमिताभ बच्चन की जय' के नारे भी लगाए। ये देखकर अमिताभ बच्चन काफी खुश हो गए उन्होंने मुस्कुराते हुए फैंस का अभिवादन किया।
अमिताभ बच्चन का वर्कफ्रंट
अमिताभ बच्चन अब जल्द ही कौन बनेगा करोड़पति में बतौर होस्ट वापसी करने वाले हैं। शो के लिए रेजिस्ट्रेशन शुरू हो चुके हैं। हालांकि शो का पहला एपिसोड कब आन एयर होगा इसको लेकर अभी कोई जानकारी सामने नहीं आई। इसके अलावा एक्टर फिल्म 'प्रोजेक्ट के' में दिखाई देंगे। इस फिल्म में दीपिका पादुकोण और प्रभास भी लीड रोल में नजर आएंगे।












Click it and Unblock the Notifications