बच्चन परिवार में पड़ी फूट! अमिताभ-जया की सालगिरह पर गायब रहे ऐश्वर्या-अभिषेक, बेटा-बहू ने नहीं किया विश
Amitabh-Jaya Wedding Anniversary: अमिताभ बच्चन और जया बच्चन ने 3 जून को अपनी 51वीं सालगिरह मनाई। हालांकि कपल ने सोशल मीडिया पर सेलिब्रेशन की कोई तस्वीर शेयर नहीं की। लेकिन उनकी सालगिरह के मौके पर इस बार बहू ऐश्वर्या राय ने कोई पोस्ट नहीं डाला और ना ही अभिषेक ने अपने माता-पिता को विश किया।
अमिताभ बच्चन और जया बच्चन की शादी को पूरे 51 साल हो चुके हैं लेकिन बिग बी का ये खास दिन इस बार कुछ फीका सा रहा। जहां बॉलीवुड के तमाम बड़े सेलिब्रिटीज ने कपल को सालगिरह की बधाई दी तो वहीं बेटे-बहू ने कोई पोस्ट शेयर किया। जिसके बाद एक बार फिर बच्चन परिवार में पड़ी फूट की खबरों को हवा मिली।

बता दें कि, ऐसा पहली बार हुआ है जब अभिषेक बच्चन ने अपने माता-पिता को उनकी शादी की सालगिरह में विश नहीं किया। वह हर साल वेडिंग एनिवर्सरी पर उन्हें जरूर बधाई देते हैं। वहीं बात करें ऐश्वर्या राय की तो वह लंबे समय से अपने सास-ससुर के साथ कोई फोटो शेयर नहीं करती हैं। उन्होंने आखिरी बार ससुर अमिताभ बच्चन के जन्मदिन पर पोस्ट शेयर कर उन्हें विश किया था।
इसके अलावा इस बार जलसा में कोई खास सेलिब्रेशन देखने को नहीं मिला। बच्चन परिवार के किसी भी शख्स ने सोशल मीडिया पर तस्वीर शेयर नहीं की। जबकि हर साल कपल की वेडिंग एनिवर्सरी के मौके पर उनके घर जलसा में फंक्शन होता था। लेकिन ऐसा पहली बार हुआ है जब अमिताभ और जया की सालगिरह के मौके पर सबकुछ फीका रहा। ऐसे में सवाल ये उठता है कि क्या सच में बच्चन परिवार में फूट पड़ चुकी है।
बता दें कि, लोकसभा चुनाव की वोटिंग के दौरान भी बच्चन परिवार अलग-अलग पोलिंग बूथ वोट डालने पहुंचे थे। ऐश्वर्या राय अकेले आई थीं और इस दौरान उनके पति अभिषेक बच्चन साथ नजर नहीं आए। वहीं सास-ससुर अमिताभ और जया बच्चन बाद में एकसाथ वोट डालने पहुंचे थे। इसके अलावा हाल ही में कान्स फिल्म फेस्टिवल से लौटने के बाद ऐश्वर्या राय अपनी मां का जन्मदिन मनाने बेटी आराध्या के साथ पहुंची थी। इस दौरान अभिषेक उनके साथ नजर नहीं आए। ये सब चीजें कहीं ना कहीं बच्चन परिवार में हुई अनबन की ओर इशारा कर रही हैं। हालांकि कपल ने इस पर कोई रिएक्शन नहीं दिया।












Click it and Unblock the Notifications