'अमिताभ बच्चन बीमार हैं, उन्हें डॉक्टर दिखाओ', भारत- PAK तनाव के बीच बिग बी पर भड़के लोग, कर दी ऐसी हालत
Amitabh Bachchan: पहलगाम आतंकी हमले का जवाब देते हुए भारत ने 'ऑपरेशन सिंदूर' को अंजाम दिया था। इसके बाद से ही भारत और पाकिस्तान के बीच तनाव लगातार बढ़ता ही जा रहा है। हालांकि भारतीय सेना पाकिस्तान के हर एक्शन का मुंहतोड़ जवाब दे रही है।
भारत-पाकिस्तान के बीच बढ़ा तनाव
आपको बता दें कि भारतीय सेना के 'ऑपरेशन सिंदूर' से बौखलाए पाकिस्तान ने पिछले 2 दिनों में भारत के कई हिस्सों में मिसाइलों और ड्रोन से हमले किए हैं। हालांकि इन सभी हमलों को भारत ने नाकाम कर दिया है।

क्यों चुप हैं अमिताभ बच्चन?
-पाकिस्तान की तरफ से लगातार हो रहे कायराना हरकतों का इंडियन आर्मी तगड़ा जवाब दे रही है। ऐसे में आम लोगों से लेकर सेलेब्स तक सोशल मीडिया पर भारतीय सेना की तारीफ करते नहीं थक रहे हैं, लेकिन बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन बिल्कुल चुप बैठे हैं।
-आपको बता दें कि पहलगाम आतंकी हमले के बाद से ऑपरेशन सिंदूर तक कई बॉलीवुड सेलेब्स सोशल मीडिया पर भारतीय सेना की जमकर तारीफ करते नजर आ रहे हैं। लोग सोशल मीडिया पर अपनी देशभक्ति की भावना को व्यक्त कर रहे हैं। लेकिन इन अमिताभ बच्चन ने चुप्पी साध रखी है।
अमिताभ बच्चन के 18 दिन में 18 साइलेंट पोस्ट
जानकारी के अनुसार अमिताभ बच्चन लगातार 18 दिनों से अपने एक्स हैंडल पर 18 पोस्ट कर चुके हैं लेकिन उन पोस्ट में उन्होंने ऑपरेशन सिंदूर से लेकर भारत-पाकिस्तान के बीच बढ़ते तनाव तक पर कुछ भी नहीं लिखा है। लोग बिग बी की इस हरकत से काफी हैरान हो रहे हैं।
पोस्ट नंबर लिखकर छोड़ दे रहे हैं अमिताभ बच्चन
-दरअसल अमिताभ बच्चन अपने एक्स हैंडल पर किए जा रहे अपने हर पोस्ट में एक नंबर जरूर डाल रहे हैं लेकिन उसमें कुछ लिख नहीं रहे हैं। बिग बी पहले भी अपनी हर पोस्ट में एक नंबर लिखते थे और उसके बाद अपने मन की बात लिखते थे। लेकिन पिछले 18 दिनों से वो सिर्फ नंबर डालकर छोड़ दे रहे हैं।
-'ऑपरेशन सिंदूर' के शुरू होने के बाद से जहां बॉलीवुड सेलेब्स सोशल मीडिया पर 'भारत माता की जय' लिखने और बोलने में व्यस्त नजर आ रहे हैं, वहीं अब भी बिग बी ने साइलेंस ही धारण कर रखा है। अमिताभ बच्चन एक्स पर एक पोस्ट नंबर जरूर डाल रहे हैं लेकिन कुछ लिख नहीं पा रहे हैं।
'द साइलेंट एक्स क्रोमोसोम...डिसाइडिंग द ब्रेन'
अमिताभ बच्चन ने अपने एक्स हैंडल पर आखिरी पोस्ट में कुछ बातें लिखी थीं। ये पोस्ट गत 22 अप्रैल 2025 को पहलगाम आतंकी हमले से पहले किया गया था। इस पोस्ट में अमिताभ बच्चन ने लिखा था- द साइलेंट एक्स क्रोमोसोम...डिसाइडिंग द ब्रेन। ये पोस्ट नंबर 5355 था। इसके बाद से अब तक पोसिट नंबर 5373 आ चुका है लेकिन किसी में भी कुछ नहीं लिखा गया है।
अमिताभ बच्चन का उड़ रहा है मजाक
-अमिताभ बच्चन के आखिरी पोस्ट 5373 पर लोग लगातार कमेंट्स कर रहे हैं और उनकी जमकर आलोचना कर रहे हैं। कई यूजर्स उन्हें ट्रोल करते हुए कमेंट में उनका मजाक उड़ा रहे हैं। एक यूजर ने कमेंट करते हए लिखा है- इनका अलग ही युद्ध चल रहा है। वहीं एक दूसरे शख्स ने लिखा है- ये कौन से कोड सीक्रेट रोज रात को शेयर कर रहे हैं।
-एक सोशल मीडिया यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा है- अमिताभ बच्चन बूढ़े हो गए हैं। वो बीमार हो गए हैं। उन्हें रोस्ट की नहीं डॉक्टर की जरूरत है। वहीं एक शख्स ने लिखा है- देश में युद्ध का माहौल है, कुछ तो लिखिए सर।
-कई लोगों ने तो बिग बी का मजाक उडा़ते हुए ग्रोक को टैग करके इनके साइलेंट मैसेजेस का मतलब तक पूछ लिया है। एक शख्स ने कमेंट करते हुए लिखा है- आप या तो देश के बारे में आज कुछ लिख दीजिए या फिर इतिहास आपके बारे में बहुत बुरा लिख देगा। वहीं एक दूसरे यूजर ने लिखा है- हमारे सैनिक देश के लिए लड़ रहे हैं। उनका सम्मान करते हुए थोड़ी तारीफ कर दीजिए।












Click it and Unblock the Notifications