कोमा में चले गए थे अमिताभ बच्चन, जया बच्चन ने हाथ में ले रखी थी हनुमान चालीसा और फिर जो हुआ
Amitabh Bachchan In Coma: फिल्म 'कुली' की शूटिंग के दौरान अमिताभ बच्चन बुरी तरह से चोटिल हो गए थे। वह कोमा में चले गए थे। जया बच्चन से डॉक्टरों ने कह दिया था कि अब सिर्फ भगवान ही उन्हें बचा सकते हैं।

Amitabh Bachchan Coolie Injury: बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन और उनकी पत्नी एक्ट्रेस जया बच्चन आज अपनी शादी की 50वीं सालगिरह मना रहे हैं। बिग बी और जया बच्चन को बॉलीवुड इंडस्ट्री का पावर कपल माना जाता है। दोनों के रिश्ते की मजबूती आज भी नजर आती है। उनके रिश्ते में कई समस्याएं आईं लेकिन दोनों ने एक दूसरे का साथ कभी नहीं छोड़ा। आपको बता दें कि फिल्म 'कुली' की शूटिंग के दौरान अमिताभ बच्चन बुरी तरह से चोटिल हो गए थे। ऐसे में उनकी पत्नी जया बच्चन बहुत ही घबरा गई थीं। डॉक्टरों ने जया बच्चन से कह दिया था कि अब उनके पति को सिर्फ भगवान ही बचा सकते हैं। ऐसे में जया बच्चन हाथ में हनुमान चालीसा लिए ईश्वर से प्रार्थना करने लगी थीं।
अमिताभ बच्चन को क्लिनिकली डेड घोषित कर दिया गया था
अमिताभ बच्चन को उनके एक्टिंग करियर के दौरान कई चोटें लगीं, लेकिन फिल्म 'कुली' के सेट पर उन्हें सबसे गंभीर चोट लगी थी जिसके बाद वह मौत के मुंह से लौटकर आए थे। एक्टर पुनीत इस्सर के एक जोरदार घूंसे की वजह से अमिताभ बच्चन को डॉक्टरों ने क्लिनिकली डेड घोषित कर दिया था। वह कई दिनों तक अस्पताल में थे और अच्छी ट्रीटमेंट के बाद भी उनके हेल्थ में कोई सुधार नहीं हो रहा था।
अमिताभ बच्चन को लगी थी गंभीर चोट
अपनी शादीशुदा जिंदगी के उस भयानक दिन को याद करते हुए जया बच्चन आज भी डर जाती हैं। जया बच्चन ने एक इंटरव्यू में बताया था कि अमिताभ बच्चन को बचाने के लिए डॉक्टरों ने उनसे भागवान से प्रार्थना करने के लिए कहा था क्योंकि उस समय इलाज से भी कोई फर्क नहीं पड़ रहा था। सिमी गरेवाल को दिए इंटरव्यू में जया बच्चन ने बताया था कि बंगलुरु यूनिवर्सिटी में फिल्म कुली की शूटिंग चल रही थी। बिग बी को एक एक्शन सीन शूट करना था। शूटिंग के दौरान ही गलती से पुनीत इस्सर का एक घूंसा अमिताभ को इतनी तेज लगा कि उन्हें इंटरनल ब्लीडिंग होने लगी थी। अमिताभ को तुंरत एक अस्पताल ले जाया गया था।
अमिताभ बच्चन कोमा में चले गए थे
वहीं इसी इंटरव्यू में अमिताभ बच्चन ने बताया था कि वह कोमा में चले गए थे। बिग बी ने कहा था- सेट पर हुए हादसे में मेरी आंत फट गई थी और फिर इमरजेंसी सर्जरी की गई। मुझे 5 दिन बाद बंगलुरु से मुंबई शिफ्ट किया गया था। मेरे टांके टूट गए और मुझे एक और सर्जरी करनी पड़ी थी। मैं करीब 14 घंटों तक एनेस्थीसिया से बाहर नहीं आ पाया था। तभी उन्हें लगा कि सब कुछ खत्म हो गया है क्योंकि मशायद ही कोई पल्स थी, जो चल रही थी। मेरा बीपी एकदम लो हो गया था।

जया बच्चन के हाथ में हनुमान चालीसा
वहीं जया बच्चन ने बताया था- जब मैं अस्पताल पहुंची तो मेरे देवर ने मुझसे कहा था- कहां थीं आप, हम आपको ढूंढ रहे थे। मैंने देवर से कहा कि मैं बच्चों को देखने के लिए घर गई थी। फिर वह मुझे आईसीयू के सामने ले गए और मुझे बहादुर बनने के लिए कहा। जया बच्चन ने आगे कहा- मेरे हाथ में हनुमान चालीसा थी। मैं बहुत घबरा रही थी।
मेरा मन विश्वास से भरा हुआ था
डॉक्टर दस्तूर जो अमिताभ का इलाज कर रहे थे ने मुझसे कहा था- अब सिर्फ आपकी प्रार्थना ही है जो उनकी मदद कर सकती है। जया बच्चन ने कहा- मुझमे हनुमान चालीसा पढ़ने तक की हिम्मत नहीं हो रही थी। पर मेरे मन में पूरा विश्वास था। मैं शीशे से देख रही थी कि डॉक्टर्स अमिताभ के दिल को पंप कर रहे थे। वह उन्हें इंजेक्शन दे रहे थे और जब उन्होंने हार मान ली, तो मैंने उनके पैर के अंगूठे को हिलते हुए देखा और मैंने कहा- उन्होंने हरकत की और फिर अचानक ही उनमें नई जान आ गई थी।












Click it and Unblock the Notifications