'अमिताभ बच्चन ने सैयारा देख ली', बिग बी के नए पोस्ट से लोग हैरान, मचा बवाल, कहा- अब जया जी इन्हें देखेंगी
Amitabh Bachchan Post: बॉलीवुड के शहंशाह अमिताभ बच्चन जितना फिल्मों की वजह से सुर्खियों में नहीं रहते, उससे कहीं ज्यादा उनके सोशल मीडिया पोस्ट्स को लेकर चर्चा में आ जाते हैं। खासकर एक्स हैंडल पर उनके हर एक शब्द को लेकर यूजर्स की जबरदस्त प्रतिक्रिया देखने को मिलती है।
अमिताभ बच्चन के मजेदार पोस्ट
जैसे ही अमिताभ बच्चन अपने एक्स हैंडल पर कुछ लिखते हैं, सोशल मीडिया यूजर्स उनकी पोस्ट पर मजेदार कमेंट्स की बौछार कर देते हैं, जिनमें चुटकी, मजाक, तंज और मीम्स की भरमार होती है।

बिग बी ने एक्स और फेसबुक पर लिखी ऐसी बात
फिलहाल अमिताभ बच्चन ने 24 जुलाई 2025 की रात करीब 12:48 बजे अपने एक्स हैंडल पर एक पोस्ट शेयर किया है। इस पोस्ट में उन्होंने लिखा है- T 5451- बताओ। वहीं फेसबुक पर भी उन्होंने लिखा है- FB 4371- बोलो! रुके हुए हैं। बस फिर क्या था, यूजर्स को एक नया टॉपिक मिल गया और बिग बी के इस पोस्ट पर कमेंट्स की बहार आ गई।
लोगों ने फिल्म 'सैयारा' को लेकर बिग बी से कही ऐसी बात
-कुछ लोगों ने तो अमिताभ बच्चन के इस पोस्ट को फिल्म 'सैयारा' से जोड़ दिया है, जिसमें अहान पांडे और अनीत पड्डा नजर आ रहे हैं। फिल्म सैयारा गत 18 जुलाई 2025 को सिनेमाघरों में रिलीज हुई है जिसे लोग खूब पसंद कर रहे हैं। साथ ही ये फिल्म बॉक्स ऑफिस पर भी ताबड़तोड़ कमाई कर रही है।
-अमिताभ बच्चन की पोस्ट पर लोग जमकर कमेंट्स कर रहे हैं। एक यूजर ने लिखा है- गुरुदेव, सैयारा देख ली आपने? एक प्यारे प्रेमी की तरह बात कर रहे हैं। वहीं एक दूसरे शख्स ने मजाक में कहा है- रेखा जी से कोडवर्ड में बात मत करिए, वरना जया जी का इंतकाम झेल नहीं पाएंगे।
अमिताभ बच्चन ने ब्लॉग में लिखी ऐसी बात
-आपको बता दें कि जहां एक तरफ अमिताभ बच्चन का ये पोस्ट लोगों के लिए एक पहेली बना हुआ है, वहीं दूसरी तरफ अमिताभ बच्चन के ब्लॉग पोस्ट ने हल्का सा संकेत जरूर दिया है। उन्होंने अपने ब्लॉग में लिखा है- बोलने, सुनने और समझने की परिभाषा अब भाषा नहीं रह गई है। ये पोस्ट भी उन्होंने रात लगभग 12:50 बजे शेयर किया था।
-आपको बता दें कि बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन पिछले कुछ समय से इसी तरह के पोस्ट्स कर रहे हैं- कभी 'बताओ', कभी 'बोलो', तो कभी सिर्फ 'कुछ नहीं'। ये एक शब्दों वाले नोट्स लोगों की जिज्ञासा को और बढ़ा रहे हैं।
-बिग बी के फेसबुक पोस्ट पर भी मजेदार रिएक्शन देखने को मिले हैं। एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा है- भिवानी आ जाइए, लहसुन की चटनी और बाजरे की रोटी खिलाएंगे। वहीं एक दूसरे शख्स ने भावुक अंदाज में लिखा है- सर, हम तो सालों से आपके लिए रुके हुए हैं।
अमिताभ बच्चन के अपकमिंग प्रोजेक्ट्स
अमिताभ बच्चन जल्द ही टीवी के पॉपुलर रिएलिटी क्वीज शो कौन बनेगा करोड़पति के नए सीजन के साथ वापसी करने वाले हैं। साथ ही फैंस उनकी अगली फिल्म के अनाउंसमेंट का भी बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।












Click it and Unblock the Notifications