फैंस से मिलने पहुंचे अमिताभ बच्चन का लटकता नाड़ा आया नजर, बिग बी ने ऐसे दिया लोगों को जवाब
Amitabh Bachchan: बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन इन दिनों टीवी के फेमस क्वीज रिएलिटी शो 'कौन बनेगा करोड़पति 15' की शूटिंग में बिजी चल रहे हैं। आपको बता दें कि बिग बी पिछले काफी लंबे समय से हर रविवार को मुंबई स्थित अपने घर 'जलसा' के बाहर खड़े फैंस से मिलते हैं। उनके घर के बाहर हर रविवार को फैंस की भीड़ लगती है जो अपने फेवरेट स्टार अमिताभ बच्चन को एक झलक देखने के लिए दूर-दूर से आते हैं। वहीं अमिताभ बच्चन भी अपने फैंस को निराश नहीं करते हैं।
अमिताभ बच्चन के पजामे का नाड़ा लटक रहा था
इस रविवार यानी गत 8 अक्टूबर 2023 को जब अमिताभ बच्चन अपने घर के बाहर खड़े फैंस से मिलने पहुंचे, तो कुछ ऐसा हुआ जिसके बाद सोशल मीडिया पर कुछ लोगों ने उनका मजाक बनाया है। ऐसे में बिग बी ने भी अपना बचाव करते हुए आजकल की पीढ़ी के फैशन को इसका जिम्मेदार ठहराया है। दरअसल जब अमिताभ बच्चन अपने फैंस से मिलने के लिए 'जलसा' के बाहर पहुंचे थे तो उनके पजामे का नाड़ा बाहर लटका रह गया था। बिग बी की ये फोटो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही है।

जलसा के बाहर फैंस से मिलने पहुंचे थे बिग बी
बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन ने गत 8 अक्टूबर 2023 को अपने फैंस के साथ मिलने और उनका अभिवादन करने की कुछ तस्वीरें अपने इंस्टाग्राम अकाउंट और ब्लॉग पर शेयर की हैं। उन तस्वीरों में से एक में अमिताभ बच्चन अपने फैंस का हाथ जोड़कर अभिवादन करते दिखाई दे रहे हैं। वहीं दूसरी तस्वीर में बिग बी फैंस की ओर हाथ हिला रहे हैं और उसी में उनके ट्राउजर का नाड़ा बाहर लटकता नजर आ रहा है।
'नाड़ा नहीं, आज की पीढ़ी का फैशन है ये'
इन तस्वीरों को शेयर करते हुए अमिताभ बच्चन ने एक बहुत ही मजाकिया कैप्शन भी लिखा है। उन्होंने कैप्शन में ही बताया है कि ट्राउजर से लटके नाड़े को लेकर फैंस से मुलाकात के वक्त उनके साथ क्या हुआ। अमिताभ बच्चन ने लिखा है- तस्वीर देख कर किसी ने कहा कि भाईसाहब, आपका नाड़ा लटक रहा है। हमने कहा कि भाईसाहब, नाड़ा नहीं है ये, ये आजकल की पीढ़ी का फैशन लटक रहा है।
फैंस से नंगे पांव मिलने जाते हैं बिग बी
आपको बता दें कि कुछ समय पहले ही अमिताभ बच्चन ने अपने ब्लॉग में बताया था कि वह जब भी 'जलसा' के बाहर खड़े फैंस से मिलने जाते हैं तो नंगे पांव जाते हैं। अमिताभ बच्चन ने कहा था कि उनके लिए फैंस ही मंदिर हैं और इसलिए उनसे मिलते वक्त वह नंगे पांव रहते हैं। साथ ही उनके घर 'जलसा' के बाहर पीने के पानी के मटके भी रखे हैं, ताकि घंटों से बाहर खड़े फैंस तपती धूप में अपनी प्यास बुझा सकें।












Click it and Unblock the Notifications