मैग्जीन कवर पर नजर आए अमितभ बच्चन के नाती अगस्त्य नंदा, भड़के लोग कर रहे हैं आलोचना, जानें क्या है मामला
Agastya Nanda: बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन के नाती अगस्त्य नंदा अपनी अपकमिंग फिल्म 'द आर्चीज' को लेकर फिलहाल सुर्खियों में चाए हुए हैं। इस फिल्म के जरिए अगस्त्य नंदा बॉलीवड में डेब्यू करने जा रहे हैं। लोग भी उन्हें एक्टिंग करता हुआ देखने के लिए काफी उत्सुक हैं। हालांकि उसके पहले ही बिग बी के नाती एक मैग्जीन के कवर पेज पर फीचर हो गए हैं जिसके बाद लोगों ने उनकी जमकर क्लास लगा दी। कवर पेज पर फीचर होने के बाद से लोग उनकी जमकर आलोचना कर रहे हैं।
मैग्जीन के कवर पेज पर दिखे अगस्त्य नंदा
आपको बता दें कि अगस्त्य नंदा दिल्ली के पॉपुलर बिजनेसमैन निखिल नंदा और अमिताभ बच्चन की बेटी श्वेता बच्चन के बेटे हैं। हाल ही में वह एक एंटरप्रीन्यूोर मैग्जीन के कवर पेज पर फीचर हुए है। इसके बाद से ही अगस्त्य नंदाा सुर्खियों में छा गए है। रेडिट यूजर ने हाल ही में उस मैग्जीन कवर को सोशल मीडिया पर शेयर किया है जिसमें अगस्त्य दिखाई दे रहे हैं।

बहन नव्या नवेली ने शेयर की फोटो
अगस्त्य नंदा के साथ कवर पेज पर मशहूर फैशन डिजाइनर और एक्ट्रेस नीना गुप्ता की बेटी मसाबा गुप्ता भी नजर आ रही हैं। इस कवर पेज की हेडलाइन में लिखा था- द नेक्स्टजेन लीडर्स यानी अगली पीढ़ी के नेता। इस मैग्जीन के कवर पेज को अगस्त्य की बहन नव्या नवेली नंदा ने भी अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किया है।
लोगों ने की अगस्त्य की आलोचना
मैग्जीन के कवर पेज पर अगस्त्या नंदा की इस फोटो को देखने के बाद लोग भड़क गए हैं। लोगों का कहना है कि अगस्त्य ने अभी तक ऐसा क्या किया है जो वह इतनी पॉपुलर मैग्जीन के कवर पेज पर बड़ी हस्तियों के साथ नजर आ रहे हैं। कवर पेज पर अगस्त्य को देखने के बाद एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा है- अगस्त्य नंदा को एक्टिंग करेन का मौका बच्चन परिवार से कनेक्शन होने की वजह से मिला है। वह कवर पर है सिर्फ अपने नंदा सरनेम की वजह से।। वहीं एक दूसरे यूजर ने लिखा है- अगस्त्य नंदा एक्टर कैसे हो गए... इनका पहला प्रोजेक्ट तो अभी तक रिलीज ही नहीं हुआ है। लोग इन्हें अभी से एक्टर कह रहे हैं। वहीं कुछ लोगों ने इसे नेपोटिज्म से भी जोड़ा है।












Click it and Unblock the Notifications