कैसे करोड़ों की मालकिन बन गई हैं अमिताभ बच्चन की नातिन नव्या नवेली नंदा? किस बिजनेस से होती है इतनी कमाई?

Navya Naveli Nanda Business: बॉलीवुड के ज्यादातक स्टार किड्स ग्लैमर की दुनिया को ही पसंद करते हैं। स्टार किड्स अक्सर फिल्मी दुनिया को ही अपने करियर के तौर पर चुनते हैं और इवेंट्स और पार्टीज से भरी जिंदगी जीना ही पसंद करते हैं। लेकिन अमिताभ बच्चन की नातिन नव्या नवेली नंदा ऐसी बिल्कुल नहीं हैं। इतनी ग्लैमरस और खूबसूरत होने के बावजूद उन्होंने खुद को बॉलीवुड इंडस्ट्री से दूर रखा है।

अमिताभ बच्चन की नातिन नव्या नवेली नंदा का बिजनेस
बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन की नातिन नव्या नवेली नंदा ने खुद को बॉलीवुड से दूर रखा है और वह एक सक्सेसफुल बिजनेसवुमेन बनना चाहती हैं। आपको बता दें कि नव्या नवेली नंदा अमिताभ बच्चन की बेटी श्वेता बच्चन और दामाद निखिल नंदा की लाडली बेटी हैं। नव्या नवेली अपने पापा निखिल नंदा की तरह की बिजनेस करना पसंद करती हैं।

Navya Naveli Nanda

बॉलीवुड का हिस्सा नहीं हैं नव्या नवेली
जानकारी के अनुसार नव्या नवेली नंदा ने अपना पारिवारिक बिजनेस ज्वाइन नहीं किया है। वहीं नव्या नवेली को बच्चन परिवार की तरह बॉलीवुड इंडस्ट्री का हिस्सा बनना भी मंजूर नहीं है। वह अपना प्रोफेशन चुनने के लिए पूरी तरह से स्वतंत्र हैं। उन पर किसी ने भी कोई दबाव नहीं बनाया है।

नव्या नवेली महिलाओं की हेल्थ को लेकर चलाती हैं बिजनेस
बिग बी की नातिन नव्या नवेली नंदा ने अपनी खुद की कंपनी शुरू करने का फैसला किया। आपको बता दें कि महिलाओं के स्वास्थ्य की देखभाल के प्रति अपने जुनून को फॉलो करते हुए बच्चन परिवार की नातिन नव्या नवेली महिलाओं की हेल्थ को लेकर अपना बिजनेस चलाती हैं।

नव्या नवेली नंदा का हेल्थकेयर प्लेटफॉर्म 'आरा हेल्थ'
मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो नव्या नवेली नंदा के हेल्थकेयर प्लेटफॉर्म 'आरा हेल्थ' का सालाना टर्नओवर करोड़ों का है। वहीं नव्या की कुल संपत्ति इस समय करीब 15 करोड़ रुपए से अधिक है। 'आरा हेल्थ' की स्थापना नव्या नवेली नंदा और उनके कुछ खास दोस्तों ने मिलकर कोरोना काल के समय यानी साल 2020 में की थी तो पिछले तीन वर्षों से काफी अच्छा काम कर रही है।

पॉडकास्ट चैनल भी चलाती हैं नव्या नवेली नंदा
'आरा हेल्थ' के अलावा बिग बी की नातिन 'प्रोजेक्ट नव्या' नाम की एक कंपनी की भी हेड हैं। नव्या नवेली एक पॉडकास्ट चैनल चलाती हैं जिससे उन्हें काफी अच्छी कमाई होती है। इसके अलावा नव्या नवेली कई बड़े ब्रांड के विज्ञापनों में भी नजर आती है जो कि उनकी मोटी कमाई का एक जरिया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+