'जाऊं की ना जाऊं' वर्ल्ड कप फाइनल देखने के लिए अमिताभ बच्चन हुए कंफ्यूज, फैंस ने कहा 'पनौती हो आप'
World Cup 2023: भारतीय क्रिकेट टीम ने मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में न्यूजीलैंड को हराकर वर्ल्डकप फाइनल में अपनी जगह बना ली। वहीं तमाम बॉलीवुड सेलेब्स भी भारतीय टीम को सपोर्ट करने के लिए मैच देखने पहुंची। जिसमें कियारा आडवाणी, सिद्धार्थ मल्होत्रा, रणबीर कपूर और जॉन अब्राहम जैसे कई सितारे शामिल थे। लेकिन महानायक अमिताभ बच्चन ये मैच देखने नहीं पहुंचे। क्योंकि उन्होंने इस बात का खुलासा किया था कि वह जब मैच नहीं देखते तो टीम इंडिया जीत जाती है। अब एक्टर दुविधा में हैं कि क्या उन्हें वर्ल्ड कप फाइनल देखना चाहिए या नहीं।
आपको बता दें कि, टीम इंडिया के सेमिफाइनल जीतने के बाद अमिताभ बच्चन ने एक ट्वीट किया था। जिसमें लिखा था, 'जब मैं मैच नहीं देखता हूं तो टीम इंडिया जीत जाती है।' इसके बाद से फैंस लगातार इस पर कमेंट कर उन्हें फाइनल भी नहीं देखने की सलाह दे रहे हैं। लेकिन अब बिग-बी खुद इस दुविधा में हैं कि क्या उन्हें वर्ल्ड कप फाइनल मैच देखना चाहिए।

बता दें कि, 19 नवंबर को भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच वर्ल्ड कप फाइनल मैच होना है। ऐसे में पूरे भारत की नजर टीम पर टिकी हुई है। वहीं अब सेमिफाइनल ना देखने के बाद महानायक अमिताभ बच्चन ने फाइनल मैच देखने की इच्छा जाहिर की। एक्टर ने लेटेस्ट एक्स में वर्ल्ड कप का जिक्र ना करते हुए लिखा, 'सोच रहा हूं जाऊं या ना जाऊं।'
एक्टर का ये पोस्ट फिलहाल सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वहीं तमाम फैंस उन्हें इस मैच को नहीं देखने की सलाह दे रहे हैं। एक यूजर ने लिखा, मत जाइए सर इससे अगला मैच देख लेना। एक ने लिखा, सर ना आप खुद जाइए और ना ही मोदी को जाने दीजिए। एक अन्य यूजर ने तो एक्टर को पनौती तक कह दिया और कहा कि, 'आप पनौती हैं तो कृपा मत जाइए।' आपको बता दें कि, भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच 20 साल बाद वर्ल्ड कप फाइनल मुकाबला होने जा रहा है। ये मैच अहमदाबाद में 19 नवंबर को खेला जाएगा।












Click it and Unblock the Notifications