'फिल्म' और 'कौन बनेगा करोड़पति' से ही नहीं, अमिताभ बच्चन इन खास तरीकों से करते हैं कमाई, आप भी जान लें
Amitabh Bachchan Net Worth: बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन एक बार फिर से टीवी स्क्रीन पर अपने पॉपुलर रिएलिटी क्वीज शो 'कौन बनेगा करोड़पति' के साथ लोगों को एंटरटेन करने के लिए पूरी तरह से तैयार नजर आ रहे हैं।
सुपरस्टार अमिताभ बच्चन का स्टारडम
82 साल के सुपरस्टार अमिताभ बच्चन पिछले कई सालों से 'कौन बनेगा करोड़पति' शो को होस्ट करते आ रहे हैं। लोगों की मानें तो ये शो बिग बी की होस्टिंग के चलते ही लोगों के दिलों दिमाग पर राज करता है और इसे लोग काफी पसंद भी करते हैं।

'केबीसी 17' के होस्ट के रूप में कमबैक करेंगे बिग बी
ऐसे में अमिताभ बच्चन इस साल भी सोनी टीवी पर 'केबीसी 17' के होस्ट के रूप में कमबैक करेंगे। आपको बता दें कि अमिताभ बच्चन ने अपने दमदार फिल्मी करियर में कई ब्लॉकबस्टर मूवीज की हैं। वह अपनी दमदार एक्टिंग से लेकर शानदार आवाज तक के लिए दुनियाभर में फेमस हैं।
अमिताभ बच्चन की करोड़ों की संपत्ति
बिग बी फिल्मों से लेकर सोशल मीडिया तक पर काफी एक्टिव हैं। वह एक आलीशान लाइफस्टाइल फॉलो करते हैं। अमिताभ बच्चन ने सक्सेसफुल फिल्मी करियर बनाने के लिए जमकर मेहनत की है और इस मुकाम पर पहुंचे हैं। इस मेहनत के दम पर ही अमिताभ बच्चन ने करोड़ों की संपत्ति भी बना ली है।
3600 करोड़ रुपए के मालिक हैं बिग बी
द फाइनेंसियल एक्सप्रेस की रिपोर्ट के अनुसार आज के समय में अमिताभ बच्चन के पास करीब 3600 करोड़ रुपए की संपत्ति है। हुरुन इंडिया रिच लिस्ट 2024 के मुताबिक शाहरुख खान, जूही चावला और ऋतिक रोशन के बाद हिंदी फिल्म इंडस्ट्री में चौथे सबसे अमीर एक्टर अमिताभ बच्चन ही हैं।
ऐसे होती है अमिताभ बच्चन की कमाई
-आपको बता दें कि अमिताभ बच्चन एक फिल्म करने के लिए 12 से 15 करोड़ रुपए की फीस लेते हैं। फिल्मों के अलावा वह टीवी, विज्ञापन और रियल एस्टेट इनवेस्टमेंट से जमकर कमाई करते हैं।
-मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार 82 साल की उम्र में भी अमिताभ बच्चन कई बड़े ब्रांड्स के ब्रांड एंबेसडर हैं। डॉ. फिक्सिट, इंडिया गेट बासमती राइस, जस्ट डायल, डाबर च्यवनप्राश, गुजरात टूरिज्म, आईडीएफसी फर्स्ट बैंक जैसी बड़ी कंपनियों के विज्ञापन में बिग बी ही नजर आते हैं।
-इन विज्ञापनों के लिए अमिताभ बच्चन 5 से 8 करोड़ रुपये तक वसूलते हैं। अमिताभ बच्चन पिछले कई सालों से टीवी का पॉपुलर रिएलिटी क्वीज शो कौन बनेगा करोड़पति होस्ट करते हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार वह शो के एक सीजन के लिए 40 से 50 करोड़ रुपये लेते हैं।
अमिताभ बच्चन का रियल एस्टेट में इंवेस्टमेंट
-अमिताभ बच्चन का रियल एस्टेट पोर्टफोलियो भी काफी दमदार है। उनके पास मुंबई में 5 महंगी और आलीशान प्रॉपर्टीज हैं, जिनमें उनका शानदार घर जलसा भी शामिल है। जलसा की कीमत आज के दिन में करीब 100 करोड़ रुपए के आसपास है।
-इसके अलावा अमिताभ बच्चन का ऑफिस उनके बंगले जनक में बसा हुआ है जिसकी कीमत 50 करोड़ रुपये के आसपास है। वहीं उनकी पैतृक घर प्रतीक्षा की कीमत 30 करोड़ रुपये है।
-जानकारी के अनुसार अमिताभ बच्चन के पास मुंबई में एक आलीशान विला 'ओबेरॉय 7' भी है। वहीं सुपरस्टार ने हाल ही में उत्तर प्रदेश के अयोध्या में भी रियल एस्टेट में निवेश किया है। उन्होंने मुंबई स्थित रियल एस्टेट फर्म द हाउस ऑफ अभिनंदन लोढ़ा (HoABL) के माध्यम से अयोध्या में कई करोड़ रुपये की जमीन खरीदी है।












Click it and Unblock the Notifications