नहीं रहे अमिताभ बच्चन को 'डॉन' बनाने वाले डायरेक्टर, इस बीमारी ने ली चंद्र बरोट की जान

Chandra Barot passes away: क्लासिक कल्ट फिल्म 'डॉन' के डायरेक्टर चंद्र बरोट का रविवार को 86 वर्ष की आयु में निधन हो गया। उनकी पत्नी दीपा बरोट ने उनके निधन की पुष्टि की। टाइम्स ऑफ इंडिया से बात करते हुए उन्होंने कहा, "वह पिछले सात सालों से पल्मोनरी फाइब्रोसिस से जूझ रहे थे।"

Chandra Barot passes away

मीडिया रिपोर्ट्स की माने तो मृत्यु से पहले उनकी तबीयत काफी बिगड़ गई थी। जिसके बाद उन्हें गुरु नानक अस्पताल में भर्ती कराया गया था। यहां उनका इलाज डॉ. मनीष शेट्टी कर रहे थे। इससे पहले, उन्हें जसलोक अस्पताल में रखा गया था। चंद्र बरोट को 1978 में आई 'डॉन' के लिए जाना जाता है। इस फिल्म ने अमिताभ बच्चन को स्टारडम की नई उचाइयां दिलवाई थीं।

चंद्र बरोट के निधन की खबर के बाद डॉन फ्रैंचाइज को आगे बढ़ाने वाले डायरेक्टर और प्रोड्यूसर फरहान अख्तर ने श्रद्धांजलि दी है। इंस्टाग्राम पर पोस्ट शेयर कर उन्होंने लिखा, यह जानकर दुख हुआ कि OG डॉन के निर्देशक अब हमारे बीच नहीं रहे। चंद्रा बारोट जी की आत्मा को शांति मिले। परिवार के प्रति गहरी संवेदना।

चंद्र बरोट ने अपने करियर की शुरुआत बतौर असिस्टेंट डायरेक्टर की थी। उन्होंने 1970 में आई फिल्म पूरब और पश्चिम में दिवंगत एक्टर और डायरेक्टर मनोज कुमार को असिस्ट किया था। इसके बाद वो लगातार 1974 तक मनोज कुमार के साथ काम करते रहे और उन्हें असिस्ट करते रहे। साल 1978 में उन्होंने मनोज कुमार का दामन छोड़ अपनी खुद की फिल्म डायरेक्ट की, जिसका नाम डॉन था। इसके बाद उन्होंने बंगाली फिल्मों 'आश्रिता' (1989) और 'प्यार भरा दिल' (1991) का डायरेक्शन किया। लेकिन जो मकबूलियत उन्हें डॉन से मिली उसके बाद कोई भी फिल्म नहीं कर पाई। उनकी कई फिल्में या तो रिलीज नहीं हुईं या फिर कुछ फिल्में अधूरी ही रह गईं। वो कभी बन ही नहीं पाई। हालांकि उनकी डॉन फ्रैंचाइज को फरहान अख्तर ने जिंदा रखा है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+