बहू ऐश्वर्या राय को लेकर अमिताभ बच्चन करने वाले थे ऐसा काम, ससुर ने नहीं किया वादा पूरा, हुई ऐसी गड़बड़
Amitabh Bachchan and Aishwarya Rai: पूर्व मिस वर्ल्ड और बॉलीवुड एक्ट्रेस ऐश्वर्या राय ने साल 2007 में बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन के बेटे एक्टर अभिषेक बच्चन से शादी की थी। दोनों की एक प्यारी सी बेटी आराध्या भी है। हालांकि पिछले कुछ समय से बच्चन परिवार सोशल मीडिया पर छाया हुआ है।
ऐश्वर्या राय और अभिषेक बच्चन का रिश्ता
कई रिपोर्ट्स में दावा किया गया है कि बच्चन परिवार का उनकी बहू ऐश्वर्या राय से कुछ सही नहीं चल रहा है। कहा जा रहा है कि ऐश्वर्या राय और बच्चन परिवार के बीच अनबन शुरू हो गई है और बार बार इसका सबूत लोगों के सामने आ रहा है।

ऐश्वर्या राय बच्चन के नाम पर एक डिग्री कॉलेज
हालांकि ऐश्वर्या और अभिषेक की शादी से बच्चन परिवार काफी खुश था। शादी के बाद पूरा परिवार बहू ऐश्वर्या की तारीफ करते नहीं थकता था। साल 2008 में तो अमिताभ बच्चन ने बहू ऐश्वर्या राय को लेकर एक बड़ा वादा भी किया था। बिग बी ने साल 2008 में उत्तर प्रदेश के बाराबंकी के दौलतपुर गांव का दौरा किया था। यहां पर उन्होंने अपनी बहू ऐश्वर्या राय बच्चन के नाम पर एक डिग्री कॉलेज बनाने की आधारशिला भी रखी थी।
आधारशिला पर बच्चन परिवार था मौजूद
उस समय अमिताभ बच्चन के साथ पत्नी जया बच्चन, बेटा अभिषेक बच्चन और बहू ऐश्वर्या राय भी मौजूद थीं। इसके अलावा इस खास मौके पर समाजवादी पार्टी के नेता अमर सिंह और मुलायम सिंह यादव भी मौजूद थे।
ऐश्वर्या बच्चन गर्ल्स इंटर कॉलेज
साल 2012 में उच्च माध्यमिक छात्रों के लिए कॉलेज का नाम बदलकर ऐश्वर्या बच्चन गर्ल्स इंटर कॉलेज कर दिया गया। सिर्फ इतना ही नहीं बिग बी ने 5 लाख रुपए का चेक भवन निर्माण के लिए एबीएसएस को दिया था।
निष्ठा फाउंडेशन को दी गई थी जिम्मेदारी
कथित तौर पर अमिताभ बच्चन ने इस कॉलेज के भवन निर्माण की जिम्मेदारी निष्ठा फाउंडेशन को दी थी। इस फाउंडेशन की अध्यक्ष अमिताभ बच्चन की पत्नी एक्ट्रेस और पॉलिटिशियन जया बच्चन हैं। हालांकि निष्ठा फाउंडेशन इस कॉलेज का निर्माण नहीं कर पाई और बाद में इसका पूरा दोष अमिताभ बच्चन के सेवा संस्थान पर मढ़ दिया गया।
गांव के लोगों ने पैसा इक्ट्ठा कर बनाया कॉलेज
जब अमिताभ बच्चन द्वारा सौंपी गई जिम्मेदारी के अनुसार निष्ठा फाउंडेशन ने कॉलेज बनाने का काम नहीं किया तो दौलतपुर के लोगों ने खुद की पैसा इकट्ठा किया और उसी जमीन के पास एक दूसरा कॉलेज बनाया जिसका नाम अमिताभ बच्चन के नाम पर रखा गया।












Click it and Unblock the Notifications