'लता दीनानाथ मंगेशकर पुरस्कार' मिलते ही फूट-फूटकर रोने लगे अमिताभ बच्चन, कहा- मैं आपसे माफी मांगता हूं
Lata Deenanath Mangeshkar Award: बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन न सिर्फ अपनी दमदार एक्टिंग के लिए मशहूर है बल्कि लोग उनकी सादगी के भी दीवाने हैं। इस समय अमिताभ बच्चन सोशल मीडिया पर ट्रेंड कर रहे हैं। खबर है कि लिजेंड्री एक्टर और केबीसी के दमदार होस्ट अमिताभ बच्चन को 'लता दीनानाथ मंगेशकर पुरस्कार' से सम्मानित किया गया है।
'लता दीनानाथ मंगेशकर पुरस्कार' से सम्मानित हुए अमिताभ बच्चन
आपको बता दें कि भारतीय सिनेमा की लिजेंड्री गायिका लता मंगेशकर को भारत का गौरव कहा जाता था। आज भी लोग उनकी मधुर आवाज को सुनते ही उनकी याद में खो जाते हैं। इसी बीच मुंबई में लता दीनानाथ मंगेशकर पुरस्कार समारोह आयोजित किया गया था। अमिताभ बच्चन को इस पुरस्कार से सम्मानित किया गया है।

राष्ट्र और समाज के लिए किया हो अच्छा काम
इस समारोह के दौरान इवेंट में मौजूद लोगों ने लता मंगेशकर को याद किया। आपको बता दें कि लता दीनानाथ मंगेशकर पुरस्कार की स्थापना मास्टर दीनानाथ मंगेशकर स्मृति प्रतिष्ठान ने की थी। ये पुरस्कार उन लोगों को दिया जाता है जिन्होंने राष्ट्र और समाज के लिए कुछ अच्छे काम किए हो।
बिग बी से पहले पीएम नरेंद्र मोदी को मिला था ये सम्मान
इस सम्मान को सबसे पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने प्राप्त किया था। इस बार इसे बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन को प्रदान किया गया है। इस समारोह में कई बड़े बड़े सेलेब्स शामिल हुए थे। अभिनेता अमिताभ बच्चन को 'लता दीनानाथ मंगेशकर पुरस्कार' सम्मान गत 24 अप्रैल 2024 को दिया गया।
दीनानाथ मंगेशकर के स्मृति दिवस पर मिला पुरस्कार
आपको बता दें कि अमिताभ बच्चन को ये पुरस्कार रंगमंच-संगीत के दिग्गज और मंगेशकर भाई-बहनों के पिता दीनानाथ मंगेशकर के स्मृति दिवस पर मिला है। अमिताभ बच्चन ने कई सुपरहिट फिल्मों में शानदार अभिनय कर कई दमदार किरदारों में जान डाल दी थी। महानायक ने पुरसकार प्राप्त करने के बाद कहा- वह इस पुरस्कार को पाकर सम्मानित महसूस कर रहे हैं।
पुरस्कार लेते हुए रोने लगे थे अमिताभ बच्चन
पुरस्कार लेते हुए अमिताभ बच्चन इमोशनल हो गए थे। उन्होंने कहा- मैंने कभी खुद को इस तरह के पुरस्कार के लायक नहीं समझा, लेकिन हृदयनाथ मंगेशकर जी ने बहुत कोशिश की कि मैं यहां आऊं। पिछले साल उन्होंने मुझे इस समारोह के लिए आमंत्रित भी किया था।
बिग बी ने कहा- मैं आपसे माफी मांगता हूं
बिग बी ने आगे कहा- हृदयनाथ जी, मैं आपसे पिछली बार के लिए माफी मांगता हूं। मैंने तब आपको बताया था कि मैं अस्वस्थ हूं। मैं स्वस्थ था लेकिन यहां आना नहीं चाहता था। इस साल मेरे पास कोई बहाना नहीं था, इसलिए मुझे यहां आना ही पड़ा। इस बात क कहते ही अमिताभ बच्चन स्टेज पर ही रोने लग गए थे।












Click it and Unblock the Notifications