अमिताभ बच्चन ने शादी से पहले जया बच्चन के सामने रखी थी ऐसी शर्त, सुनकर उड़ गए थे एक्ट्रेस के होश
Amitabh Bachchan Jaya Bachchan Love Story: अमिताभ बच्चन को पहली ही नजर में जया बच्चन से प्यार हो गया था और ऐसे ही दोनों की लव स्टोरी शुरू हुई थी। लेकिन शादी करने के लिए बिग बी ने जया के सामने एक शर्त रखी थी।

Amitabh Bachchan Jaya Bachchan Love Story: बॉलीवुड इंडस्ट्री के पावर कपल्स में एक अमिताभ बच्चन और जया बच्चन आज यानी 3 जून को अपनी शादी की 50वीं सालगिरह मना रहे हैं। इस खास मौके पर बिग बी और उनकी पत्नी एक्ट्रेस जया बच्चन को आम लोगों से लेकर सेलेब्स तक सोशल मीडिया के जरिए बधाई दे रहे हैं। लोगों की मानें तो अमिताभ बच्चन और जया बच्चन आज भी जब साथ में पर्दे पर नजर आते हैं, तो इनके रिश्ते की बॉन्डिंग साफ नजर आती है। दोनों ने अपनी शादीशुदा जिंदगी में कई उतार चढ़ाव देखे लेकिन इनके प्यार भरे रिश्ते पर इसका कोई असर नहीं पड़ा। आज इस कपल की गोल्डन मैरिज एनिवर्सरी के मौके पर आइए आपको बताते हैं इनकी लव स्टोरी के बारे में।
अमिताभ और जया का रिलेशन
आपको बता दें कि 3 जून 1973 में अमिताभ बच्चन ने हिंदी सिनेमा की चुलबुली एक्ट्रेस जया भादुड़ी से शादी कर ली थी। शादी के बाद ही जया भादुड़ी ने अपना सरनेम बदलकर बच्चन कर लिया था। बीते सालों में दोनों की जिंदगी में कई उतार-चढ़ाव आए लेकिन दोनों ने ही कभी अपने इस रिश्ते को टूटने नहीं दिया और हमेशा एक-दूसरे के साथ खड़े रहे। कहा जाता है कि जया बच्चन से शादी करने के लिए बिग बी ने उनके सामने एक बड़ी शर्त रखी थी। उस शर्त को पूरा करने के बाद ही दोनों की शादी हुई थी।
पहली नजर में बिग बी को हो गया था प्यार
मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो अमिताभ बच्चन को पहली ही नजर में जया बच्चन से प्यार हो गया था और ऐसे ही दोनों की लव स्टोरी शुरू हुई थी। उस समय जया बच्चन फिल्म 'गुड्डी' की शूटिंग कर रही थीं। इसी फिल्म के सेट पर एक दिन उनकी मुलाकात अमिताभ बच्चन से हुई थी, जो इस फिल्म में कैमियो रोल निभाने के लिए पहुंचे थे। फिल्म के सेट पर दोनों एक दूसरे से प्रभावित हो गए थे। यहीं से दोनों की दोस्ती की शुरुआत भी हो गई थी।
अमिताभ बच्चन ने रखी थी ये शर्त
इसके बाद जया बच्चन ने अमिताभ बच्चन के साथ फिल्म 'जंजीर' में काम किया था। धीरे-धीरे ये दोस्ती प्यार में बदल गई और दोनों ने शादी करने का फैसला कर लिया था। लेकिन शादी हो पाती इससे पहले ही अमिताभ ने जया के सामने एक बड़ी शर्त रख दी थी। इस बात का खुलासा कुछ समय पहले ही जया बच्चन ने अपनी नातिन नव्या नवेली नंदा के पॉडकास्ट शो में किया था. उन्होंने बताया था कि अमिताभ बच्चन नहीं चाहते थे कि उनकी पत्नी शादी के बाद फिल्मों में काम करे।

जया बच्चन को लेना था शादी के लिए ये फैसला
जया बच्चन ने शो में बताया था- पहले हमने फैसला किया था कि हम अक्टूबर में शादी करेंगे, क्योंकि तब तक मेरा काम भी काफी कम हो जाएगा। इसके बाद उन्होंने मुझसे कहा था- मुझे ऐसी पत्नी चाहिए जो सिर्फ 9 टू 5 की जॉब करे। इसका साथ ही ये भी कहा था कि पत्नी काम कर सकती है, लेकिन हर दिन नहीं। ऐसे में फैसला मुझे लेना था कि मैं अमिताभ बच्चन के साथ शादी करूं या नहीं।
घूमने की नहीं मिली थी इजाजत
जया बच्चन ने अपनी लव स्टोरी के बारे में बताया- फिल्म 'जंजीर' की सफलता के बाद हम ट्रिप पर जाने का प्लान कर रहे थे, लेकिन तभी उन्होंने मुझे फोन किया और कहा हम ट्रिप पर नहीं जा सकते क्योंकि मेरे पेरेंट्स हमें ऐसे साथ नहीं जाने देंगे। अमिताभ बच्चन ने कहा था- अगर हमें साथ में घूमने जाना है तो पहले शादी करनी होगी। ऐसे में अक्टूबर की शादी का प्लान कैंसिल कर हमें उसी साल जून में ही शादी करनी पड़ी थी।
जून में सिंपल तरीके से हुई थी शादी
जया बच्चन ने अपनी शादी को लेकर कहा था- मैंने अमिताभ बच्चन से साफ कहा था कि आपको मेरे माता-पिता से पहले शादी की बात करनी होगी। इसके बाद उन्होंने मेरे पिता से बात की थी। हालांकि पहले तो वह इस शादी के लिए राजी नहीं थे, लेकिन बाद में मान गए थे और हमने बहुत ही सिंपल तरीके घरवालों की मौजूदगी में 3 जून को शादी कर ली थी।












Click it and Unblock the Notifications