अयोध्या के बाद अब अलीबाग में अमिताभ बच्चन ने खरीदी महंगी प्रॉपर्टी, कीमत सुन पकड़ लेंगे माथा
Amitabh Bachchan New Property: बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन इस समय अपनी अपकमिंग फिल्म 'कल्कि 2898 एडी' को लेकर सोशल मीडिया पर छाए हुए हैं। हाल ही में इस फिल्म से उनका लुक रिलीज किया गया है जो कि लोगों को खूब पसंद आ रहा है।
बिग बी ने खरीदी बेशकीमती प्रॉपर्टी
फिल्म में अमिताभ बच्चन अश्वथामा के किरदार में नजर आने वाले हैं। इस फिल्म में उनका लुक बहुत ही अलग है और लोगों को हैरान कर रहा है। इसी बीच अमिताभ बच्चन को लेकर एक और बड़ी खबर सामने आ रही है। खबर है कि बिग बी ने एक बेशकीमती प्रॉपर्टी खरीदी है।

अमिताभ बच्चन ने अलीबाग में खरीदी जमीन
आपको बता दें कि इसी साल अयोध्या में राम मंदिर बनने के बाद अमिताभ बच्चन ने वहां एक जमीन खरीदी थी और अब उन्होंने महाराष्ट्र के मुंबई के पास अलीबाग में 'द हाउस ऑफ अभिनंदन लोढ़ा' (HoABL) से 10 करोड़ में 10,000 वर्ग फुट जमीन खरीदी है।
बिग बी का प्लॉट 20 एकड़ में फैला हुआ है
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार इस प्रॉपर्टी का लेनदेन पिछले हफ्ते रजिस्टर किया गया था। वहीं सूत्रों ने एचटी डिजिटल को बताया है कि अमिताभ बच्चन ने अलीबाग में एक बड़े प्रोजेक्ट में प्लॉट खरीदा है, जो कि 20 एकड़ में फैला हुआ है। इस प्रोजेक्ट को अप्रैल 2023 में लॉन्च किया गया था।
अयोध्या में बिग बी ने खरीदी थी प्रॉपर्टी
हालांकि अभिनंदन लोढ़ा के घर से इस पर कोई प्रतिक्रिया नहीं आई है। वहीं इससे पहले अमिताभ बच्च्न ने अयोध्या में उसी बिल्डर से प्रोजेक्ट द सरयू में एक जमीन खरीदी थी, जिस पर वो अयोध्या में 7 स्टार एन्क्लेव बनाने वाले हैं। रियल एस्टेट इंडस्ट्री से मिली जानकारी के अनुसार जिस प्लॉट पर अमिताभ बच्चन घर बनाना चाहते हैं, वह लगभग 10,000 वर्ग फुट का है और इसकी कीमत 14.5 करोड़ रुपये के आसपास है।
अलीबाग में सेलेब्स की प्रॉपर्टी
आपको बता दें कि मुंबई के नजदीक अलीबाग इलाका पिछले कुछ समय से लग्जरी रिट्रीट और इंवेस्टमेंट के मौकों की तलाश करने वाले लोगों के लिए एक पसंदीदा रियल एस्टेट बनकर उभरा है। मुंबई से पास होने की वजह से भी ये सेलेब्स की सबसे पहली पसंद बना हुआ है।
अमिताभ बच्चन की कुल प्रॉपर्टी
अमिताभ बच्चन अपने पूरे परिवार के साथ मुंबई के जुहू इलाके में स्थित 'जलसा' बंगले में रहते हैं। वहीं साल 2023 में अमिताभ बच्चन और उनकी पत्नी जया बच्चन ने अपनी लाडली बेटी श्वेता नंदा को जुहू इलाके में ही स्थित उनका दूसरा बंगला 'प्रतीक्षा' गिफ्ट में दिया था। मुंबई के जुहू इलाके में ही बिग बी के पास 'जनक', 'वत्स' और 'अम्मू' नाम के बंगले भी हैं। साल 2021 में अमिताभ बच्चन ने नई दिल्ली के गुलमोहर पार्क में 'सोपान' बंगला भी 23 करोड़ रुपए में बेच दिया था। ये बंगला बिग बी की मां तेजी बच्चन के नाम पर था।












Click it and Unblock the Notifications