अमिताभ बच्चन और अनुष्का शर्मा को बाइक राइड करना पड़ा भारी, भरना पड़ेगा तगड़ा चालान

हाल ही में अनुष्का शर्मा और अमिताभ बच्चन बिना हेलमेट लगाए मुंबई की सड़कों पर बाइक राइड पर निकले। अब ट्रैफिक नियम का उल्लंघन करने पर मुंबई पुलिस ने राइडर्स का चालान काटा।

Amitabh Bachchan

Amitabh Bachchan Anushka Sharma Challan: बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन और अनुष्का शर्मा हाल ही में मुंबई की सड़कों में बाइक राइड पर निकले। इस दौरान राइडर्स के साथ-साथ दोनों सितारों ने हेलमेट नहीं पहना था। जिसकी वजह से अमिताभ और अनुष्का सोशल मीडिया पर लगातार ट्रोल हो रहे हैं। अब मुंबई पुलिस ने इन बाइक राइडर्स के खिलाफ बड़ा एक्शन लिया है।

अनुष्का-अमिताभ के बाइक राइडर्स का कटा चालान
मोटर वाहन अधिनियम के तहत बिना हेलमेट पहने दोपहिया वाहनों की सवारी करना एक अपराध है। लेकिन इसके बावजूद अमिताभ बच्चन और अनुष्का शर्मा ने लिफ्ट लेते हुए हेलमेट नहीं पहना था। अब ऐसे में हेलमेट नहीं पहनने वाले दो मोटरसाइकिल चालकों पर जुर्माना लगाया है। जिसकी जानकारी मुंबई पुलिस के अधिकारी ने दी।

मुंबई पुलिस ने लिया बड़ा एक्शन
PTI की खबर के मुताबिक, पुलिस अधिकारी ने कहा, "अमिताभ और अनुष्का दोनों पर उनके बाइक राइडर्स के जरिए ने मुंबई की सड़कों पर बिना हेलमेट के बाइक चलाने के लिए जुर्माना लगाया है।" मुंबई पुलिस ने कहा कि 'मोटर वाहन अधिनियम की धारा 129/194 (डी), धारा 5/180 और धारा 3 (1) 181 के तहत चालान जारी किया गया है।

पुलिस ने काटा मोटा चालान
चालक के खिलाफ चालान जारी किया गया है और साथ ही 10,500 रुपये का जुर्माना लगाया गया है। सीनियर पुलिस अधिकारी ने कहा कि, अमिताभ बच्चन और अनुष्का शर्मा बिना हेलमेट लगाए बाइक राइडर्स के साथ मुंबई की सड़कों पर जा रहे थे। दोनों ही राइडर्स ने रूल्स तोड़े हैं। मुंबई पुलिस के आधिकारिक ट्विटर पर इसकी जानकारी दे दी गई है।

बिना हेलमेट राइडिंग पर अमिताभ-अनुष्का
याद दिला दें कि, अमिताभ बच्चन ने हाल ही में अपने इंस्टाग्राम पोस्ट पर बाइक पर सवार होकर एक फोटो साझा की थी। महानायक के मुताबिक, वह काफी जल्दी में थे इसलिए उन्हें युवक की मदद लेनी पड़ी। वहीं अनुष्का शर्मा का एक वीडियो वायरल हुआ था जिसमें वह अपने बॉडीगार्ड के साथ बाइक राइड पर निकलीं। इस दौरान दोनों ने ही हेलमेट नहीं लगाया था। दोनों सितारों की इस हरकत की वजह से उन्हें ट्रोल किया जा रहा है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+