इस खूबसूरत पाकिस्तानी एक्ट्रेस संग दिखे आर्यन खान, नोरा के बाद अब ये तस्वीर हुई वायरल
नोरा फतेही संग डेटिंग रूमर्स के बीच आर्यन खान और पाकिस्तानी एक्ट्रेस की तस्वीर तेजी से वायरल हो रही है। ये तस्वीरें नए साल की पार्टी के दौरान की हैं।

बॉलीवुड के किंग शाहरुख खान के बेटे आर्यन खान इन दिनों जबरदस्त सुर्खियों में बने हुए हैं। आर्यन अपने किसी प्रोजेक्ट को लेकर नहीं बल्कि पर्सनल लाइफ के सिलसिले में सोशल मीडिया पर छाए हुए हैं। बीते दिनों नोरा और आर्यन की एक ही जगह पार्टी करते हुए तस्वीरें वायरल हुई थीं, जिसके बाद कयास लगाए जा रहे थे कि दोनों एक दूसरे को डेट कर रहे हैं। अब आर्यन की एक और तस्वीर इंटरनेट पर छाई हुई है, जिसमें उन्हें पाकिस्तानी एक्ट्रेस सादिया खान के साथ पोज देते देखा जा सकता है। ये तस्वीरें सादिया ने ही अपने इंस्टाग्राम पर शेयर की हैं।

नोरा फतेही संग डेटिंग के किस्से
बीते दिनों आर्यन खान और बॉलीवुड डीवा नोरा फतेही की डेटिंग के किस्से सोशल मीडिया पर खूब छाए हुए थे। दोनों की न्यू ईयर पार्टी की तस्वीरें सेम वेन्यू में होने के चलते कयास लगाए जा रहे हैं कि नोरा और आर्यन एक दूसरे को डेट कर रहे हैं। इस बीच पाकिस्तानी एक्ट्रेस संग आर्यन की एक तस्वीर सोशल मीडिया पर हंगामा मचा रही है।

पाकिस्तानी एक्ट्रेस संग दिखे आर्यन
पाकिस्तानी अभिनेत्री सादिया खान ने खुद आर्यन खान संग तस्वीर इंस्टाग्राम पर शेयर की है। एक्ट्रेस ने स्टोरी पर ये फोटो लगाई है। फोटो में आर्यन और सादिया को एक साथ पोज देते देखा जा सकता है। ये तस्वीर दुबई की पार्टी की है। पार्टी में आर्यन खान सफेद जैकेट और मरून टी शर्ट में हैंडसम दिख रहे थे। वहीं ब्लैक कलर के आउटफिट और ब्लैक ओवरकोट में सादिया बेहद खूबसूरत दिखीं। सादिया ने तस्वीर शेयर करते हुए लिखा न्यू ईयर की शाम का थ्रोबैक।

करण जौहर भी आए नजर
बताते चलें कि करण जौहर भी इस पार्टी का हिस्सा बने थे। वहीं इससे पहले सुहाना खान, आर्यन खान और नोरा फतेही की तस्वीरों ने इंटरनेट पर बवाल मचा दिया था। तस्वीरों के बाद लोग नोरा और आर्यन की डेटिंग की खबरों को कयास लगाने लगे।
कौन है ये पाकिस्तानी एक्ट्रेस?
सादिया खान की बात करें, 35 वर्षीय अभिनेत्री पाकिस्तान से ताल्लुक रखती हैं। सादिया ने खुदा और मोहब्बत में अहम भूमिका निभाई है। उन्हें आखिरी बार टीवी शो मरियम पेरियारा में देखा गया था।

आर्यन का वर्कफ्रंट
वहीं आर्यन खान की बात की जाए, तो वे वेब सीरीज में बतौर डायरेक्टर-राइटर अपना डेब्यू करने जा रहे हैं। इससे पहले एक इंस्टाग्राम पोस्ट के जरिये उन्होंने घोषणा की कि उन्होंने अपने पहले प्रोजेक्ट की स्क्रिप्ट की राइटिंग पूरी कर ली है। पोस्ट में आर्यन ने अपने हाथ में एक स्क्रिप्ट के साथ फोटो भी शेयर की और लिखा कि एक्शन कहने का इंतजार अब नहीं कर सकता।
Recommended Video













Click it and Unblock the Notifications