अमेरिकी एक्ट्रेस पेरिस हिल्टन ने रचाई शादी, शेयर किया पति के साथ KISS करते हुए वीडियो

मुंबई, 13 नवंबर: हॉलीवुड एक्ट्रेस, सिंगर और मॉडल पेरिस हिल्टन ने अपनी नई दुनिया बसा ली। ग्रैंड तरीके से हुई सेरेमनी में पेरिस ने अपने ब्वॉयफ्रेंड कार्टर रेम के साथ शादी रचाई। उनके जीवनसाथी एक एंटरप्रेन्योर हैं। शादी 11 नवंबर को अमेरिका के लॉस एंजेलिस हुईं, जिसमें हॉलीवुड के कई बड़े स्टार्स शादी के गवाह बनने पहुंचे। इस दौरान ब्राइडल गाउन में पेरिस हिल्टन बहुत खूबसूरत नजर आ रही थीं। उन्होंने अपने इंस्टा अकाउंट पर शादी के जुड़ी कुछ तस्वीरें और वीडियो शेयर किए हैं, जो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं।

'हमेशा के लिए, आज से शुरू'

'हमेशा के लिए, आज से शुरू'

अमेरिकन एक्ट्रेस ने अपनी शादी की जानकारी अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर शेयर की। उन्होंने जो तस्वीरें और वीडियो पोस्ट किए हैं, उसमें वो दुल्हन बनीं हुई नजर आ रही हैं। इंस्टाग्राम पर अपनी शादी की पुष्टि करते हुए उन्होंने अपने ऑस्कर डे ला रेंटा ब्राइडल गाउन की एक तस्वीर शेयर की। जिसके कैप्शन में उन्होंने लिखा, 'हमेशा के लिए, आज से शुरू। इसी के साथ उसने कैमरे पर अपनी सगाई की डायमंड रिंग भी दिखाई, साथ ही अपने चेहरे पर हल्का छिपा रखा था।

हॉलीवुड के कई स्टार्स हुए शादी में शरीक

हॉलीवुड के कई स्टार्स हुए शादी में शरीक

अमेरिकी सोशलाइट पेरिस हिल्टन ने अपने दिवंगत दादा के बेल-एयर एस्टेट में एक भव्य समारोह रखा था, जिसमें सभी ए-लिस्ट गेस्ट शामिल हुए थे। एक्ट्रेस पेरिस ने अपने नई जिंदगी शुरू होने के इस सेलिब्रेशन में हॉलीवुड के कई स्टार्स को इनवाइट किया, जिसमें से एम्मा रॉबर्ट्स, इवान रॉस, किम कार्दशियन, एशले बेन्सन और बेब रेक्सा शामिल थे।

सेरेमनी की एक प्यारा सा वीडियो किया शेयर

सेरेमनी की एक प्यारा सा वीडियो किया शेयर

इस दौरान उन्होंने अपनी सेरेमनी की एक प्यारा सा वीडियो भी अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर शेयर किया। जिसमें कार्टर, पेरिस को समंदर किनारे ले जाते हैं और वहां बहुत की रोमांटिक अंदाज में घुटनों के बल बैठकर प्रपोज करते हैं और उनको डायमंड रिंग पहनाते हैं। जिसके बाद पेरिस की खुशी देखते ही बन रही हैं।

'...आप इसे महसूस करते हैं'

'...आप इसे महसूस करते हैं'

बता दें कि पेरिस ने जनवरी में कार्टर के साथ अपने रिलेशन के बारे में कई राज खोलते हुए कहा था कि वह मेरा सपना का राजकुमार है। हम हर समय शादी के प्लान के बारे में बात करते हैं और अपने बच्चे के नाम और उस सब की योजना बनाते हैं। इसलिए मैं वास्तव में अपने जीवन के अगले फेज में आगे बढ़ने के लिए उत्साहित हूं। वहीं इससे पहले उन्होंने इंस्टाग्राम पर लिखा था कि जब आप अपनी आत्मा को ढूंढते हैं, तो आप इसे नहीं जानते हैं। आप इसे महसूस करते हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+