'गदर 2' की रिलीज से पहले अमीषा पटेल ने किया ये बड़ा खुलासा, डायरेक्टर अनिल शर्मा पर लगाए ये गंभीर आरोप
Gadar 2 Ameesha Patel: बॉलीवुड एक्टर सनी देओल और एक्ट्रेस अमीषा पटेल की फिल्म 'गदर 2' इस समय सुर्खियों में छाई हुई है। ये फिल्म आगामी 11 अगस्त 2023 को रिलीज होने वाली है। इसी बीच फिल्म का पहला गाना 'उड़ जा काले कावा' का न्यू वर्जन भी रिलीज कर दिया गया है। लोग इस फिल्म के ट्रेलर और नए गाने को खूब पसंद कर रहे हैं।
आपको बता दें कि 22 साल बाद एक बार फिर से सनी देओल और अमीषा पटेल लोगों का एंटरटेन करने के लिए तैयार हैं।
इसी बीच फिल्म को लेकर एक विवाद खड़ा हो गया है। खबर है कि अमीषा पटेल फिल्म के डायरेक्टर अनिल शर्मा और उनकी प्रोडक्शन कंपनी पर बुरी तरह से भड़क गई हैं। ऐसे में अमीषा पटेल ने सोशल मीडिया पर प्रोडक्शन को काफी कुछ सुना दिया है। अमीषा पटेल का कहना है कि फिल्म 'गदर 2' के प्रोडक्शन का काम अनिल शर्मा ही देख रहे थे और उनकी कंपनी ने फिल्म की शूटिंग के दौरान बहुत से लोगों को परेशान किया है।

अमीषा पटेल ने अनिल शर्मा पर लगाए आरोप
अमीषा पटेल ने ट्विटर पर फिल्म 'गदर 2' के डायरेक्टर अनिल शर्मा और उनकी प्रोडक्शन कंपनी के खिलाफ एक के बाद एक कई ट्वीट्स किए हैं। अमीषा पटेल डायरेक्टर अनिल शर्मा पर काफी भड़क गए हैं और उनकी प्रोडक्शन कंपनी के खिलाफ उन्होंने काफी कुछ कहा है। अमीषा पटेल ने ट्विटर पर लिखा है- 'गदर 2' के फाइनल शेड्यूल की शूटिंग मई महीने में चंडीगढ़ में हुई थी। अनिल शर्मा की प्रोडक्शन कंपनी सारे काम संभाल रही थी।
प्रोडक्शन कंपनी ने कई लोगों को नहीं दिए पैसे
अमीषा पटेल ने आगे लिखा है- कुछ मसले थे, जैसे कि मेकअप आर्टिस्ट, कॉस्ट्यूम डिजाइनर्स और बाकी लोगों को उनके पैसे नहीं मिले थे। लेकिन तभी जी स्टूडियोज ने दखल दिया और तय किया कि जिनके भी बकाया पैसे हैं, वो सेटल किए जाएं। उन्होंने लिखा है- ठहरने की व्यवस्था से लेकर शूट के आखिरी दिन चंडीगढ़ एयरपोर्ट तक जाने और खाने के बिल तक का भुगतान नहीं किया गया था।
अमीषा पटेल ने किए कई ट्वीट्स
अमीषा पटेल ने लिखा- कुछ कास्ट और क्रू मेंबर्स को कार तक नहीं दी गई थी। उन्हें ऐसे ही छोड़ दिया गया था लेकिन जी स्टूडियोज ने फिर दखल दिया और इन सारी समस्याओं को सुलझाया, जो अनिल शर्मा प्रोडक्शंस की वजह से हुई थीं। आपको बता दें कि अमीषा पटेल ने और भी कई ट्वीट किए हैं। उनके ट्वीट्स देखकर सोशल मीडिया यूजर्स भड़क गए हैं और कह रहे हैं कि एक्ट्रेस इस फिल्म को डूबोनी में लगी हैं।












Click it and Unblock the Notifications