'क्या 49 साल की अमीषा पटेल बिना शादी के हो गई हैं प्रेग्नेंट?', दुबई की फोटोज ने मचाया हंगामा, जानें मामला
Ameesha Patel: बॉलीवुड एक्ट्रेस अमीषा पटेल की उम्र 49 साल है और उन्होंने अभी तक शादी नहीं की है। अमीषा पटेल ने साल 2000 में रिलीज हुई फिल्म 'कहो न प्यार है' से बॉलीवुड में एंट्री की थी। पहली ही फिल्म से लोग उनकी एक्टिंग के साथ साथ उनकी खूबसूरती के दीवाने हो गए थे।
49 साल की अमीषा पटेल की खूबसूरती
इसके बाद वह सनी देओल के साथ फिल्म 'गदर: एक प्रेम कथा' में 'सकीना' का रोल निभाती नजर आई थीं, जिसकी लोगों ने जमकर तारीफ की थी। लोगों ने उनके इस किरदार पर जमकर प्यार बरसाया था। 49 साल की अमीषा पटेल अपने बेहतरीन फिगर और शानदार फैशन सेंस के लिए लोगों के बीच काफी फेमस हैं।

अमीषा पटेल की लेटेस्ट तस्वीरों ने मचाया हंगामा
फिलहाल अमीषा पटेल की लेटेस्ट तस्वीरों ने सोशल मीडिया पर हंगामा मचा रखा है। एक्ट्रेस की लेटेस्ट तस्वीरों को देखकर लोग पूछ रहे हैं कि क्या अमीषा पटेल बिना शादी के ही प्रेग्नेंट हो गई हैं। दरअसल एक्ट्रेस की इन फोटोज ने लोगों के बीच हलचल मचा दी है। आइए आपको बताते हैं कि इन तस्वीरों के चलते प्रेग्नेंसी की बात सामने क्यों आ रही है।
दुबई में छुट्टियां मना रही हैं अमीषा पटेल
जानकारी के अनुसार अमीषा पटेल इन दिनों दुबई में छुट्टियां मना रही हैं और बिकिनी पहने अपनी हॉट तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर कर रही हैं। इन फोटोज में वह ट्रिप के मजे लेती दिखाई दे रही हैं। अमीषा बिकिनी पहने धूप का भी मजा ले रही हैं।
हरे रंग की बिकिनी में हॉट लग रही हैं अमीषा
इसके अलावा एक फोटो में अमीषा आम की आइसक्रीम खाती दिखाई दे रही हैं। फोटोज में देखा जा सकता है कि उन्होंने हरे रंग की बिकिनी पहनी हुई है और उनके पेट को देखकर ऐसा लग रहा था जैसे कि वह एक बेबी बंप है। इन फोटोज में अमीषा पटेल ने अपने बाल खुले रखे हैं, एक टोपी पहन रखी है और काले धूप के चश्मे भी लगा रखे हैं।
'क्या बिना शादी के प्रेग्नेंट हो गई हैं अमीषा पटेल?'
-अमीषा पटेल की दुबई घूमने की इन्ही तस्वीरों ने उनके प्रेग्नेंसी की अफवाहों को हवा दे दी है। दरअसल अमीषा के बिकिनी पहने इन तस्वीरों में उनका पेट निकला हुआ है जो कि बिल्कुल बेबी बंप जैसा दिखाई दे रहा है। ऐसे में लोग इन तस्वीरों पर जमकर कमेंट्स कर रहे हैं।
-अमीषा पटेल की इन फोटोज को देखने के बाद एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा है- प्रेग्नेंट लग रही हैं या ये मेरी गलतफेहमी है? वहीं एक दूसरे शख्स ने लिखा है- हे भगवान ये बिना शादी के प्रेग्नेंट कैसे हो गईं। एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा है- क्या आप प्रेग्नेंट हैं?
-आपको बता दें कि अमीषा पटेल ने अपनी इन फोटोज में अपना पेट पकड़ा हुआ है और ऐसा लग रहा है कि वह प्रेग्नेंट हैं। अमीषा ने अपनी ग्रीन बिकिनी के ऊपर एक सफेद शर्ट पहनी थी और कैमरे के सामने खुलकर पोज दे रही थीं।
दुबई में मस्ती कर रही हैं अमीषा पटेल
आपको बता दें कि अमीषा पटेल इन दिनों दुबई में जमकर मौज-मस्ती कर रही हैं और अपने इन खास पलों का लुत्फ उठा रही हैं। दूसरी तरफ एक्ट्रेस की तस्वीरों को लेकर तरह तरह कमेंट्स किए जा रहे हैं। लोग एक्ट्रेस को प्रेग्नेंट समझ रहे हैं। हालांकि अपनी इन तस्वीरों को लेकर हो रही प्रेग्नेंसी की चर्चा पर अमीषा ने अभी तक कोई टिप्पणी नहीं की है। हालांकि सोशल मीडिया पर एक्ट्रेस को जमकर ट्रोल किया जा रहा है।












Click it and Unblock the Notifications