Panchayat 2: दो दिन पहले रिलीज हुई 'पंचायत 2', इस वजह से पहले समय से पहले करनी पड़ी रिलीज
मुंबई, 19 मई: अमेजन प्राइम की मोस्ट अवेटिड वेब सीरीज 'पंचायत' के दूसरे सीजन का फैंस बेसब्री कर रहे हैं। आज उनका इंतजार खत्म हो गया। यह वेब सीरीज 20 मई को रिलीज होने वाली थी लेकिन अब अमेजन प्राइम वीडियो ने इसे दो दिन पहले रिलीज कर दिया। समय से दो दिन पहले सीरीज के रिलीज करने के पीछे ये वजह बता जा रही है कि, दूसरा सीजन कई सोशल मीडिया साइट्स और टेलीग्राम पर लीक हो गया था। जिसके बाद मेकर्स ने ये फैसला लिया।

'पंचायत' सीरीज के लीड एक्टर जितेंद्र कुमार ने सोशल मीडिया पर एक तस्वीर शेयर की है, जिसमें उन्होंने वेब सीरीज रिलीज होने की जानकारी दी है। तस्वीर में देखा जा सकता है कि अभिनेता के घर में लगे टीवी स्क्रीन पर 'पंचायत 2' चल ही है। टीवी स्क्रीन पर वेब सीरीज का नाम बड़े-बड़े अक्षरों में दिख रहा है। इस तस्वीर के साथ अभिनेता ने कैप्शन में लिखा, 'यह लाइव है।'
टेलीग्राम पर लीक हुई वेब सीरीज 'पंचायत' के दूसरे सीजन के पहले एपिसोड का नाम कई यूजर्स ने बता दिया था। जिसके बाद मेकर्स ने इसे समय से दो दिन पहले लाइव करने का फैसला किया। अब ये वेब सीरीज अमेजन प्राइम पर लाइव है। पंचायत के दूसरा सीजन में कुल आठ एपिसोड्स हैं। इनके नाम हैं- नाच, बोल चाल बंद, टेंशन, जैसे को तैसा, औकात, दोस्त यार और आखिरी एपिसोड का नाम है परिवार। इसके अलावा भी कई वेबसाइट्स पर भी सीरीज का पाइरेटेड वर्जन लीक हो गया था।
पंचायत का पहला सीजन साल 2020 में रिलीज हुआ था। लॉकडाउन के कारण इस सीजन को काफी ज्यादा पसंद किया गया था। सीरीज को IMDB में भी इसे 8.8 की रेटिंग मिली थी। सीरीज को दीपक कुमार मिश्रा ने डायरेक्ट किया है। पंचायत' रखने के कारण के बारे में बोलते हुए, निर्देशक दीपक कुमार मिश्रा ने कहा था कि उन्हें इस टाइटल का आइडिया जीतेंद्र कुमार यानी अभिषेक त्रिपाठी ने दिया था।












Click it and Unblock the Notifications