साई पल्लवी और शिवकार्तिकेयन की ब्लॉकबस्टर 'अमरन' की ओटीटी रिलीज डेट पता चली, जानिए कहां देख पाएंगे फिल्म

Amaran OTT Release Date: इस साल दिवाली के मौके पर यानी 31 अक्टूबर को साउथ की फिल्म अमरन (Amaran) सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। इसमें शिवकार्तिकेयन और साई पल्लवी लीड रोल में हैं। इस फिल्म को दर्शकों से पहले ही दिन खूब प्यार मिला। अमरन ने 21.4 करोड़ की ओपनिंग ली थी। रिलीज के बाद फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर 322 करोड़ से अधिक की कमाई की है। फिल्म का जबरदस्त बज अभी भी बना हुआ है।

इस फिल्म की ओटीटी रिलीज के लिए अब दर्शक इंतजार कर रहे हैं। कई मीडिया रिपोर्ट्स में बताया गया कि शिवकार्तिकेयन और साई पल्लवी की फिल्म 5 दिसंबर को नेटफ्लिक्स पर रिलीज होगी। तमिल फिल्म थिएटर में रिलीज होने के बाद ओटीटी पर करीब 28 दिन बाद स्ट्रीम होनी शुरू हो जाती हैं। लेकिन अमरन के मेकर्स ने इस फिल्म की ओटीटी रिलीज में देरी की।

amaran ott release date sivakarthikeyan sai pallavi when and where to watch this tamil movie netflix

28 नवंबर को होनी थी रिलीज
दरअसल, तमिल फिल्म अमरन को ओटीटी प्लेटफॉर्म पर 28 नवबंर को रिलीज होना था। लेकिन फिल्म की बॉक्स ऑफिस कमाई और बज जबरदस्त बना हुआ था। ऐसे में मेकर्स ने प्लेटफॉर्म से बात की और फिल्म की स्ट्रीमिंग डेट आगे खिसकानी की रिक्वेस्ट की। इस वजह से फिल्म अब 5 दिसंबर को सभी भाषाओं में नेटफ्लिक्स पर रिलीज होगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+