'कुछ सच तो जरूर है', अनु मलिक पर लगे यौन उत्पीड़न के आरोपों को लेकर सिंगर भतीजे का शॉकिंग खुलासा
Amaal Mallik on Anu Malik: बॉलीवुड के फेमस सिंगर अमाल मलिक इस समय सोशल मीडिया पर छाए हुए हैं। दरअसल उन्होंने साफ कहा दिया है उनके अपने चाचा अनु मलिक के साथ कोई व्यक्तिगत रिश्ता नहीं है, खासकर मीटू अभियान के दौरान उन पर लगे यौन उत्पीड़न के आरोपों के बाद से।
अनु मलिक को लेकर अमाल मलिक का चौंकाने वाला खुलासा
सिद्धार्थ कन्नन के साथ हाल ही में एक इंटरव्यू में, अमाल मलिक ने इस विवाद पर अपने विचार शेयर किए और बताया कि उन्होंने उस समय चुप रहने का फैसला क्यों किया था। संगीतकार अमाल मलिक ने खुलासा किया कि उन्होंने अपने चाचा और मशहूर सिंगर अनु मलिक से #MeToo विवाद के बाद सारे रिश्ते खत्म कर दिए थे।

अनु मलिक पर लगा था यौन उत्पीड़न का आरोप
अमाल मलिक ने बताया कि उस समय सामने आईं यौन उत्पीड़न की घटनाओं ने उन्हें अंदर तक झकझोर कर रख दिया था और इसी वजह से उन्होंने चुप्पी साधी, लेकिन समर्थन भी नहीं किया।
अमाल मलिक ने दिया बड़ा बयान
-अमाल मलिक ने सिद्धार्थ कन्नन को दिए इंटरव्यू में कहा है- जब मीटू मूवमेंट के दौरान अनु मलिक पर गंभीर आरोप लगे, तो मैंने न तो उनका बचाव किया और न ही उनके पक्ष में कोई बयान दिया। सच कहूं तो मुझे कभी भी उनके साथ पारिवारिक जुड़ाव महसूस नहीं हुआ।
-अमाल मलिक ने कहा- जब ये सब हुआ, तो मुझे काफी शर्मिंदगी महसूस हुई। अगर इतने सारे लोग एक ही शख्स पर आरोप लगा रहे हैं, तो कुछ तो सच्चाई जरूर होगी। बिना आग के धुआं नहीं उठता। पांच लोग यूं ही किसी एक व्यक्ति के खिलाफ नहीं बोलते।
पिता डब्बू मलिक को थी बेटे को लेकर चिंता
-इस इंटरव्यू में अमाल मलिक ने ये भी बताया कु उनके पिता डब्बू मलिक को डर था कि कहीं अमाल का नाम भी इस मूवमेंट में न आ जाए। इस पर अमाल ने कहा- पापा ने एक दिन पूछा कि कहीं तुम्हारा नाम तो नहीं आने वाला? मैंने साफ कहा कि ऐसा कोई चांस नहीं है।
-अमाल मलिक ने कहा- मैं उन लोगों में से नहीं हूं जो काम के बदले गलत मांगें रखते हैं। मैं कभी भी किसी के साथ बुरा व्यवहार नहीं कर सकता। जो भी एक्ट्रेसेज या फीमेल सिंगर्स मेरे साथ काम करती हैं, वो मेरे साथ सेफ महसूस करती हैं।
अमाल मलिक ने अनु मलिक से पूरी तरह तोड़ लिया रिश्ता
अमाल मलिक ने कहा कि उन्होंने अनु मलिक से न सिर्फ प्रोफेशनली दूरी बना ली है, बल्कि पारिवारिक स्तर पर भी अब कोई संबंध नहीं रखा है। उन्होंने कहा- अगर कभी पब्लिक में मिल भी जाऊं, तो शालीनता से व्यवहार करता हूं, लेकिन सच यही है कि हमारे बीच अब कोई निजी रिश्ता नहीं बचा है। मैं पार्टीज में नहीं जाता। अरमान की शादी में उन्हें बुलाया गया था, तो वे आए थे, लेकिन उससे इतर हम कभी नहीं मिले।












Click it and Unblock the Notifications