'पुष्पा 2' की रिलीज से पहले अल्लू अर्जुन के फैंस को मेकर्स ने दिया तोहफा, री-रिलीज होगी 'पुष्पा: द राइज'

2021 में आई अल्लू अर्जुन की फिल्म पुष्पा: द राइज ने बॉक्स ऑफिस पर भूचाल ला दिया था। अब इस फिल्म का सीक्वल आ रहा है। जो अगले महीने 5 दिसंबर को रिलीज होगा। इसके पहले मेकर्स दर्शकों और अल्लू के फैंस के बीच पुष्पा का एक्साइटमेंट बढ़ाना चाहते हैं। ऐसे में मेकर्स ने बताया है कि वो पुष्पा द राइज को 22 नवंबर 2024 को फिर से सिनेमाघरों में रिलीज करने जा रहे हैं।

मेकर्स को उम्मीद है कि इससे सीक्वल पुष्पा 2: द रूल को लेकर फैंस के बीच जबरदस्त एक्साइटमेंट होगा और फिल्म का बज भी बनेगा। कुछ दिनों पहले मेकर्स ने पटना में ग्रैंड इवेंट में पुष्पा 2 का ट्रेलर रिलीज किया था। यहां लाखों की संख्या में अल्लू और पुष्पा फिल्म के फैंस पहुंचे थे। इसीलिए मेकर्स ने दर्शकों फिल्म का रीवाइंड देने का प्लान किया है।

Allu Arjun movie Pushpa The Rise to be re-released on December 22 Pushpa 2 Rashmika Mandanna Fahadh Faasil

री-रिलीज के खुश हुए फैंस
मेकर्स ने अल्लू अर्जुन का एक छोटा सा वीडियो भी शेयर किया है। जहां वो आइकॉनिक पुष्पा राज के अंदाज़ में दिख रहे हैं। इसे सोशल मीडिया पर शेयर किया गया है। फिल्म की री-रिलीज की खबरे से फैंस भी खूब खुश हो रहे हैं। वो भी बड़े पर्दे पर एक बार फिर पुष्पा का जादू देखने के लिए बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। बता दें, यह घोषणा पटना के गांधी मैदान में पुष्पा 2: द रूल के ट्रेलर के ग्रैंड लॉन्च के बाद की गई है, जहां इस ऐतिहासिक इवेंट को देखने के लिए 2 लाख से ज्यादा लोग इकट्ठा हुए थे। इस शानदार इवेंट में अल्लू अर्जुन और रश्मिका मंदाना भी मौजूद थे।

श्रीवल्ली के किरदार की होगी वापसी
वहीं, सीक्वल का ट्रेलर रिलीज़ होने के बाद से ही रिकॉर्ड तोड़ रहा है, और इसने दर्शकों में जबरदस्त उत्साह पैदा कर दिया है। इस फ़िल्म को हाल के समय में मच अवेटेड रिलीज़ माना जा रहा है। फैंस ने पुष्पा राज के रूप में अल्लू अर्जुन के शानदार परफॉर्मेंस की तारीफ की है, और श्रीवल्ली के किरदार में रश्मिका मंदाना की वापसी ने इस उत्साह को और बढ़ा दिया है।

5 दिसंबर को रिलीज होगी फिल्म
सुकुमार द्वारा निर्देशित पुष्पा 2: द रूल में अल्लू अर्जुन, रश्मिका मंदाना और फहाद फासिल मुख्य भूमिका में हैं। फिल्म का निर्माण माइथ्री मूवी मेकर्स और सुकुमार राइटिंग्स ने किया है और म्यूजिक टी-सीरीज ने दिया है। ये फिल्म 5 दिसंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+