अल्लू अर्जुन की 'पुष्पा 2' पर चली सेंसर बोर्ड की कैंची, सर्टिफिकेट से पहले हटावाए दो बड़े सीन!
अल्लू अर्जुन की फिल्म पुष्पा 2 अगले महीने 5 दिसंबर को रिलीज होगी। इस फिल्म की रिलीज डेट पिछले कई समय से टलती आ रही है। पु्ष्पा 2 का लास्ट शेड्यूल 26 दिसंबर को हुआ। खुद पुष्पराज यानी अल्लू ने फोटो पोस्ट कर इसकी जानकारी दी थी। रिलीज से बस कुछ दूर पुष्पा 2 को सेंसर बोर्ड ने सर्टिफिकेट दे दिया है। अल्लू की इस फिल्म को U/A सर्टिफिकेट मिला है।
रिपोर्ट्स की माने तो बोर्ड ने फिल्म के दो सीन पर कैंची चलाई है। इसके अलावा फिल्म के तेलुगु वर्जन से भी कुछ सीन हटाने के लिए निर्देश दिए हैं। पुष्पा में एक्शन और खून खराबे वाले सीन हैं, बोर्ड ने हिंसक सीन पर भी अपनी कैंची चलाई है। साथ ही मेकर्स को बोर्ड की तरफ से गाली भी हटाने के निर्देश मिले हैं। फिल्म में एक सीन में कटी हुई टांग और दूसरे सीन में अल्लू अपनी कटी हुई बाजू पकड़े हुए दिखते हैं। बोर्ड ने इसे ग्राफिक्स के जरिए दिखाने का निर्देश दिया है।

एडवांस बुकिंग होगी शुरू
भारत में पुष्पा 2 की एडवांस बुकिंग 30 नवबंर से शुरू होगी। इस फिल्म का बज भी जबरदस्त बना हुआ है। हालांकि विदेशों में इस फिल्म की एडवांस बुकिंग पहले ही शुरू हो चुकी है। यहां फिल्म ने पहले ही करीब 10 करोड़ रुपए की कमाई कर चुकी हैं। कुछ रिपोर्ट्स में ये बताया गया कि तेलंगाना और आंध्र प्रदेश में मेकर्स ने टिकट के दाम भी बढ़ा दिए हैं।
रश्मिका का पोस्ट
बता दें, रश्मिका ने इंस्टाग्राम में एक पोस्ट शेयर किया था। इसमें उन्होंने लिखा, डियर डायरी, 25 नवंबर ये दिन मेरे लिए बहुत विशेष है। मुझे अभी तक नहीं पता कि मैं कैसे रिएक्ट करूं। लेकिन मैं आप सभी को बताती हूं। 24 नवंबर के दिन हमने शूट किया और फिर चेन्नई के फ्लाइट ली। यहां हमने एक इवेंट अटेंड किया और उसी रात वापस हैदराबाद आ गए।
पार्ट 3 भी बचा हुआ है
रश्मिका ने आगे लिखा, महज 4-5 घंटे की नींद लेने के बाद जल्दीबाजी में पुष्पा के लास्ट शेड्यूल के लिए निकल गए। यहां हमने गाने की शूटिंग की। पांच साल से ये सेट मेरे लिए घर जैसा रहा है। अब इस सेट पर मेरा आखिरी दिन है। हालांकि अभी बहुत सारे काम बचे हुए हैं। पार्ट 3 भी बचा हुआ है, लेकिन ये एक अलग प्रकार की फीलिंग है। मुझे बहुत अच्छा लग रहा है।
मेरे सारे इमोशन्स साथ आ गए हैं। इस सेट से जुड़ी हर चीज को मैं मिस करूंगीं। ऐसे फीलिंग मुझे बहुत दिनों बाद आई है। इसलिए मुझे समझ भी नहीं आ रहा है कि मैं क्यों ऐसे रिएक्ट कर रही हूं। खैर रश्मिका के इस पोस्ट से इतना समझ आ गया है कि फिल्म पुष्पा का पार्ट 3 भी आएगा। हालांकि मेकर्स की तरफ से अभी तक ये ऑफिशियल नहीं हुआ है।
5 दिसंबर को रिलीज होगी फिल्म
5 दिसंबर को रिलीज होगी फिल्म सुकुमार द्वारा निर्देशित पुष्पा 2: द रूल में अल्लू अर्जुन, रश्मिका मंदाना और फहाद फासिल मुख्य भूमिका में हैं। फिल्म का निर्माण माइथ्री मूवी मेकर्स और सुकुमार राइटिंग्स ने किया है और म्यूजिक टी-सीरीज ने दिया है। ये फिल्म 5 दिसंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।












Click it and Unblock the Notifications