Allu Arjun: 24 साल के फिल्मी करियर में पहली बार ऐसा काम करेंगे अल्लू अर्जुन, एटली की होगी फिल्म

Allu Arjun Role In Atlee A6: अल्लू अर्जुन अब एटली की फिल्म में काम करने वाले हैं। दोनों ने इस पर काम भी शुरू कर दिया है। ये वही फिल्म है जिसे एटली सलमान खान, रजनीकांत और कमल हासन के साथ बनाना चाहते थे। लेकिन बताया गया कि सलमान इस फिल्म में नहीं होंगे। अब इस फिल्म से जुड़ा हुआ एक और अपडेट सामने आया है।

ट्रैक बॉलीवुड में छपी रिपोर्ट की माने तो एटली अल्लू की फिल्म पीडियड ड्रामा जॉनर की होगी। इसमें अल्लू का डबल रोल हो सकता है। उन्हें एटली अपनी स्टाइल में दर्शकों के सामने पेश करेंगे। अल्लू का डबल वैसा ही होगा, जैसा एटली की पिछली फिल्म जवान में शाहरुख खान का था। वैसे एटली ये अपनी और भी फिल्मों में स्टाइल अपना चुके हैं।

Allu Arjun Role In Atlee A6

एटली की A6 पैरलेल दो टाइमलाइन में चलेगी। जिसमें अल्लू समय समय पर अलग अलग किरदार में दिखेंगे। वो फिल्म में विलन भी होंगे और हीरो भी। बता दें, ये पहला मौका है जब अल्लू डबल रोल में दिखाई देंगे। हालांकि इन सारी अपडेट्स पर अभी तक कोई भी ऑफिशियल पुष्टि नहीं हुई है। इसलिए oneindia भी इन खबरों की पुष्टि नहीं करता है।

पिंकविला की रिपोर्ट की माने तो, प्रोड्यूसर सन पिक्चर्स के साथ अल्लू अर्जुन ने करीब 175 करोड़ रुपए की डील साइन की है। साथ ही वो प्रॉफिट में 15% हिस्सेदारी भी लेंगे। ये अबतक की सबसे बड़ी डील मानी जा रही है। अल्लू ने अगस्त 2025 से मेकर्स को अपनी डेट्स भी दे दी हैं। अगस्त से अक्टूबर के बीच फिल्म पर काम शुरू करने का उनका प्लान है। शूटिंग कब शुरू होगी ये प्री-प्रोडक्शन पर डिपेंड करता है। फिल्म के स्क्रीनप्ले में एटली का स्टाइल मौजूद होगा। भले ही विजुअल में बिल्कुल भी नयापन नहीं हो। इसमें मसालेदार एलिमेंट भी होंगे। ये अल्लू और एटली दोनों के लिए बहुत ही महत्वपूर्ण फिल्म भी है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+