Allu Arjun: अल्लू अर्जुन के घर के बाहर लोगों की भीड़ हुई बेकाबू, बर्थडे पर फैंस ने ऐसे किया विश
Allu Arjun Birthday: साउथ के सुपरस्टार अल्लू अर्जुन इस समय सोशल मीडिया पर छाए हुए हैं। आज यानी 8 अप्रैल 2024 को वह अपना 42वां बर्थडे सेलिब्रेट कर रहे हैं। इस मौके पर उनके हैदराबाद के जुबली हिल्स स्थित घर के सामने फैंस की भारी भीड़ देखी जा रही है। एक्टर के फैंस इस खास दिन पर उन्हें विश करने के लिए उनके घर के बाहर पहुंचे हैं।
अल्लू अर्जुन के घर के बाहर लोगों की भीड़
आपको बता दें कि बीती रात यानी 7 अप्रैल से ही तेलुगू सुपरस्टार के घर के बाहर हजारों की संख्या में फैंस की भीड़ नजर आने लगी थी। लोग अपने फेवरेट एक्टर की एक झलक पाने के लिए हैदराबाद पहुंचे थे। आपको बता दें कि देश के कोने कोने से अल्लू अर्जन के फैंस उनके जन्मदिन की बधाई देने के लिए हैदराबाद स्थित उनके घर के बाहर पहुंचे थे।

देश के कोने कोने से एक्टर के घर पहुंचे फैंस
वहीं अल्लू अर्जुन भी अपने इन फैंस का अभिवादन करने के लिए आधी रात को घर से बाहर निकले थे। उन्होंने बाहर आकर सभी फैंस का हाथ जोड़कर अभिवादन किया। इसके बाद आज यानी 8 अप्रैल की सुबह भी अल्लू अर्जुन अपने फैंस से मिलने के लिए घर के बाहर आए थे। वहीं सुपरस्टार को देखने के लिए तो कई फैंस पेड़ पर चढ़ गए थे। कई लोग सड़क पर दौड़ते भी नजर आए।
लोगों ने लगाए 'पुष्पा' के नारे
सोशल मीडिया पर वायरल वीडियोज में देखा जा सकता है कि अल्लू अर्जुन आधी रात में फैंस का शुक्रिया अदा करने के लिए घर के बाहर आए थे। इस दौरान उनके फैंस ने जमकर पुष्पा.. पुष्पा के नारे भी लगाए। वहीं घर के बाहर मौजूद भारी भीड़ ने फेंसिंग भी तोड़ दी थी। वीडियो में अल्लू अर्जुन ने चिंता जताते हुए इस पर रिएक्ट भी किया।
फिल्म 'पुष्पा 2- द रूल' का टीजर रिलीज
अल्लू अर्जुन ने अपना बर्थडे सेलिब्रेट करते हुए इस खास मौके पर अपने फैंस को एक बड़ा सरप्राइज भी दिया है। आज ही के दिन उनकी अपकमिंग फिल्म 'पुष्पा 2- द रूल' का टीजर रिलीज कर दिया गया है। इस बार टीजर में पुष्पा अलग अवतार में साड़ी पहनकर दुश्मनों से भिड़ते नजर आ रहे हैं। इसे यूट्यूब पर अब तक 8.3 मिलियन लोग देख चुके हैं। अल्लू अर्जुन की ये फिल्म आगामी 15 अगस्त 2024 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।












Click it and Unblock the Notifications