कौन हैं नागा चैतन्य की रूमर्ड गर्लफ्रेंड शोभिता धूलिपाला, जिसपर पूर्व पत्नी समांथा प्रभु ने भी तोड़ी चुप्पी

कौन हैं नागा चैतन्य की रूमर्ड गर्लफ्रेंड शोभिता धूलिपाला, जिसपर पूर्व पत्नी समांथा प्रभु ने भी तोड़ी चुप्पी

मुंबई, 23 जून: मेड इन हेवन एक्ट्रेस शोभिता धूलिपाला और एक्टर नागा चैतन्य इन दिनों अपने रिलेशनशिप को लेकर चर्चाओं में हैं। सामंथा रूथ प्रभु से नागा चैतन्य के तलाक के बाद पहली बार अभिनेता का नाम किसी महिला के साथ जुड़ा है। शोभिता का नाम उस समय चर्चा में आया जब अफवाहें फैलीं कि चैतन्य को शोभिता के साथ उनके नए घर में देखा गया था। यह पहली बार नहीं है जब उन्हें एक साथ देखा गया है। नागा चैतन्य ने हैदराबाद के जुबली हिल्स पड़ोस में भी एक प्रोपर्टी खरीदी है, जहां वह शोभित के साख देखे गए थे। संपत्ति खरीदी है, जो अब निर्माणाधीन है। आइए जानें कौन हैं नागा चैतन्य की रूमर्ड गर्लफ्रेंड शोभिता धूलिपाला?

सामंथा के फैंस बोले- कहीं यही तो तलाक की वजह नहीं हैं...

सामंथा के फैंस बोले- कहीं यही तो तलाक की वजह नहीं हैं...

जब से यह खबर सामने आई, इसने सोशल मीडिया पर एक बहस छेड़ दी। सामंथा के फैंस सोशल मीडिया पर लिख रहे हैं कि शोभिता के साथ नागा चैतन्य का संबंधों की वजह से ही दोनों का तलाक हुआ है। हालांकि नागा चैतन्य के प्रशंसक जोर देकर कहते हैं कि ऐसा नहीं है। शोभिता के साथ नागा के लव स्टोरी के बारे में प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए, सामंथा ने ट्विटर पर लिखा, ''लड़की पर अफवाहें - सच होनी चाहिए !! लड़के पर अफवाहें - लड़की द्वारा लगाई गई !! बड़े हो जाओ दोस्तों.. इसमें शामिल पार्टियां साफ तौर पर आगे बढ़ गई हैं..आप भी आगे बढ़ें!! अपने काम पर ध्यान लगाओ... अपने परिवार पर.. आगे बढ़ो !!"

कौन हैं शोभिता धूलिपाला?

कौन हैं शोभिता धूलिपाला?

शोभिता धूलिपाला का जन्म 1992 में हुआ है। 2013 में शोभिता धूलिपाला फेमिना मिस इंडिया अर्थ की विजेता रही हैं। वहीं शोभिता धूलिपाला ने मिस अर्थ 2013 में भी भारत का प्रतिनिधित्व किया था। शोभिता धूलिपाला मुख्य रूप से हिंदी, मलयालम और तेलुगु फिल्मों में काम किया है।

2016 में की फिल्मों में डेब्यू

2016 में की फिल्मों में डेब्यू

अनुराग कश्यप की थ्रिलर रमन राघव 2.0 से 2016 में शोभिता धूलिपाला ने अभिनय की शुरुआत की थी। बाद में उन्होंने तेलुगु जासूसी फिल्म गुडचारी 2018 में अभिनय किया। शोभिता धूलिपाला ने अमेजन वीडियो ड्रामा सीरीज मेड इन हेवन 2019 में अपनी भूमिका से मशहूर हुई हैं। वह नेटफ्लिक्स के बार्ड ऑफ ब्लड में भी नजर आई थीं।

जानिए शोभिता की आने वाली प्रोजेक्ट के बारे में?

जानिए शोभिता की आने वाली प्रोजेक्ट के बारे में?

वर्क फ्रंट की बात करें तो शोभिता आखिरी बार मेजर में नजर आई थीं। फिलहाल उनकी आने वाली प्रोजेक्ट पोन्नियन सेलवन, मेड इन हेवन 2 और द नाइट मैनेजर का हिंदी रीमेक है। इसके अलावा शोभिता अपने मॉडलिंग को लेकर भी जानी जाती हैं। उनके इंस्टा प्रोफाइल पर कई सारी फोटोशूट की फोटोज हैं।

शोभिता से होटल में भी मिलने गए थे नागा चैतन्य

शोभिता से होटल में भी मिलने गए थे नागा चैतन्य

इससे पहले, एक सूत्र ने पिंकविला को बताया था कि नागा चैतन्य को उसी होटल में कई बार देखा गया था, जहां शोभिता अपने आउटिंग मेजर के प्रमोशन के लिए रूकी थीं। रिपोर्ट में यह भी बताया गया है कि शोभिता ने हाल ही में अपना 30 वां जन्मदिन 31 मई को हैदराबाद में अपने 'करीबी दोस्तों' की कंपनी में मनाया था, जिसमें नागा चैतन्य भी शामिल थे।

चौथी सालगिरह से पहले नागा चैतन्य और समांथा ने लिया तलाक

चौथी सालगिरह से पहले नागा चैतन्य और समांथा ने लिया तलाक

सामंथा रुथ प्रभु और नागा चैतन्य ने अपनी चौथी शादी की सालगिरह से कुछ दिन पहले 2 अक्टूबर 2021 में सोशल मीडिया पर एक संयुक्त बयान में अलग होने की घोषणा की। दोनों ने अपने बयान में लिखा, ''हमारे सभी शुभचिंतकों को हम बताना चाहते हैं कि सैम और मैंने पति-पत्नी के रूप में अलग होने का फैसला किया है। हम भाग्यशाली हैं कि एक दशक से अधिक की दोस्ती हमारे रिश्ते का आधार थी। हमें विश्वास है कि हमारी दोस्ती हमेशा रहेगी। हम अपने प्रशंसकों, शुभचिंतकों और मीडिया से अनुरोध करते हैं कि इस कठिन समय के दौरान हमारा समर्थन करें और हमें आगे बढ़ने के लिए समय दें।''

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+