क्या बदल रही रणबीर-आलिया की शादी की तारीख? बताई जा रही ये वजह

मुंबई, 10 अप्रैल: बॉलीवुड इंडस्ट्री में इन दिनों सबसे ज्यादा रणबीर कपूर और आलिया भट्ट की शादी की चर्चा जोरों पर है। हालांकि शादी की डेट को लेकर अलग-अलग दावे किए जा रहे हैं। मीडिया रिपोर्ट्स में दोनों सितारों की शादी की अलग-अलग खबरें सुर्खियों में हैं। पहले बताया जा रहा था कि कन्फर्म हो चुका है कि दोनों की 14 अप्रैल को शादी होगी, लेकिन अब शादी की डेट को लेकर भट्ट फैमिली फैंस और मीडिया का कंफ्यूजन और बढ़ा रहा है।

वेडिंग डेट को लेकर बढ़ाया कंफ्यूजन

वेडिंग डेट को लेकर बढ़ाया कंफ्यूजन

दरअसल, पिछले पांच साल से एक-दूसरे के साथ रिलेशनशिप में रहने वाले इस कपल के लिए कहा जा रहा था कि दोनों 14 अप्रैल को शादी के बंधन में बंधने को तैयार है। इतना ही नहीं इस शादी में परिवार और खास दोस्तों की मौजूदगी में रहेगी, लेकिन अब वेडिंग डेट के बारे में कुछ और बताया जा रहा है।

 राहुल भट्ट ने शादी की तारीख को लेकर किया बयान

राहुल भट्ट ने शादी की तारीख को लेकर किया बयान

आजकल की रिपोर्ट के मुताबिक आलिया की फैमिली शादी की डेट को लेकर अभी तक कंफ्यूजन बनाती नजर आ रही है। रिपोर्ट के अनुसार आलिया के अंकल रॉबिन भट्ट ने 13 अप्रैल को मेहंदी सेरेमनी और 14 को शादी का होना बताया था, लेकिन अब आलिया के स्टेप ब्रदर राहुल भट्ट ने मैरिज की डेट को लेकर कुछ अलग ही दावा किया है।

बताई जा रही ये वजह

बताई जा रही ये वजह

रिपोर्ट के मुताबिक राहुल भट्ट ने बताया कि पहले शादी की तारीख 13 और 14 ही फाइनल की गई थी, लेकिन मीडिया में लीक होने के कारण सिक्योरिटी रीजन के मद्देनजर अब डेट बदल दी है। राहुल ने कहा कि वेडिंग हो रही है, ये जानकारी सब को मिल चुकी है, लेकिन 13 और 14 अप्रैल को शादी नहीं होने वाली है, ये बात भी कंफर्म पक्की है। साथ ही दावा किया कि जल्द ही नई डेट मीडिया में अनाउंसमेंट की जाएगी।

शादी का सीक्रेट रखने का प्लान!

शादी का सीक्रेट रखने का प्लान!

आपको बता दें कि रणबीर कपूर और आलिया भट्ट की शादी की बी-टाउन में जबरदस्त चर्चा हो रही है। फैंस भी इस शादी को लेकर काफी एक्साइडेट नजर आ रहे हैं। कई मीडिया रिपोर्ट में दावा किया गया है कि 15 और 16 अप्रैल को दोनों सितारे शादी करने वाले हैं। हालांकि इससे पहले दावा किया गया था अपनी शादी का सीक्रेट रकने के लिए आलिया और रणबीर कपूर ने वेडिंग टीम से NDA साइन करवाया है, जिससे कोई खबरें लीक ना हो।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+