जल्द आलिया भट्ट बदलने वाली हैं अपना नाम, अब इस नए नाम से जानेंगे फैंस
रणबीर कपूर और आलिया भट्ट ने इसी साल अप्रैल में शादी की थी। लेकिन, अब शादी के 4 महीने बाद अचानक आलिया ने अपना नाम बदलने का फैसला किया है।
मुंबई, 21 अगस्त: बॉलीवुड के सबसे पसंदीदा स्टार कपल रणबीर कपूर और आलिया भट्ट ने इसी साल अप्रैल में शादी की थी। शादी के 2 महीने बाद एक्ट्रेस ने अपनी प्रेगनेंसी की घोषणा की थी। जिसकी वजह से आलिया काफी सुर्खियों में रहीं। अब एक्ट्रेस ने फैसला किया है कि वह अब जल्द ही अपना नाम बदलने वाली हैं।

आलिया जल्द बदलेंगी अपना नाम
एक इंटरव्यू के दौरान आलिया भट्ट ने अपना नाम ऑफिशियली बदलने की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि, वह अपने नाम के आगे कपूर लगाएंगी लेकिन स्क्रीन में उनका नाम आलिया भट्ट ही रहेगा। इसके अलावा आलिया ने यह भी बताया कि वह अपने पासपोर्ट पर भी अपना नाम बदलने वाली हैं और वह इससे काफी खुश हैं।

अब इस नाम से जानी जाएंगी आलिया
अब आलिया भट्ट का ऑफिशियल नाम आलिया भट्ट कपूर हो जाएगा। आलिया भट्ट ने नाम बदलने का खुलासा कर बताया कि, वह अपना सरनेम बदलने का काफी टाइम से सोच रही है लेकिन लगातार बिजी रहने और विदेश का सफर करने के कारण वह ऐसा नहीं कर सकीं।

मैं अब भट्ट नहीं रहना चाहती हूं
आलिया भट्ट भले ही अपना भट्ट सरनेम नही बदलना चाहती लेकिन वहीं उनके पति रणबीर कपूर ने अपने पासपोर्ट में अपना मैरिड स्टेटस अपडेट करा लिया है। इसके साथ ही एक्ट्रेस अब अपना नाम भी अपडेट कराएंगी। इसको लेकर आलिया भट्ट ने इंटरव्यू के दौरान कहा, 'अब हमारा बच्चा होने वाला है। मैं अब भट्ट नहीं रहना चाहती हूं। अब कपूर साथ रहेंगे, और आपको पता है कि मैं क्या कहना चाहती हूं? मैं सबसे अलग नहीं रहना चाहती हूं।'

अपना नाम बदलकर रखेंगी आलिया भट्ट कपूर
आलिया भट्ट ने आगे कहा, 'मैं हमेशा आलिया भट्ट ही रहूंगी। लेकिन अब और आगे मैं कपूर भी हूं।' इस बयान से आलिया ने अब कन्फर्म कर दिया है कि वह जल्द ही अपना नाम बदलकर आलिया भट्ट कपूर करने वाली हैं।

आलिया-रणबीर की अपकमिंग फिल्म
अब जल्द ही आलिया भट्ट और रणबीर कपूर एक साथ फिल्म ब्रह्मास्त्र में पहली बार स्क्रीन शेयर करेंगे। फिल्म का दोनों लगातार प्रमोशन कर रहे हैं। ब्रह्मास्त्र में आलिया-रणबीर की ऑन्स्क्रीन कैमिस्ट्री देखने के लिए फैंस काफी एक्साइटेड हैं। यह फिल्म 9 सितंबर को सिनेमाघरों में दस्तक देगी।












Click it and Unblock the Notifications