Alia Bhatt ने नेशनल अवॉर्ड में क्यों पहनी अपनी शादी वाली साड़ी? एक्ट्रेस ने बताई ये बड़ी वजह
Alia Bhatt National Awards 2023: बॉलीवुड एक्ट्रेस आलिया भट्ट को फिल्म 'गंगुबाई काठियावाड़ी' के लिए बेस्ट एक्ट्रेस के अवॉर्ड से सम्मानित किया गया। इस खास मौके पर एक्ट्रेस अपनी शादी का जोड़ा पहने नजर आईं। वहीं अब, आलिया ने अपनी शादी के जोड़े को राष्ट्रीय पुरस्कार लेने के दौरान पहनने की वजह बताई।
आलिया भट्ट को राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्मु ने फिल्म 'गंगूबाई काठियावाड़ी' के लिए बेस्ट एक्ट्रेस के अवॉर्ड से सम्मानित किया गया। हर किसी की नजर एक्ट्रेस के शादी वाले जोड़े में टिकी रही। आलिया अपने शादी के जो़ड़े में बेहद खूबसूरत लग रही थीं। अब एक्ट्रेस ने अपने पोस्ट के जरिए इसके पीछे का कारण बताया।

आलिया भट्ट ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर शादी वाली सा़ड़ी पहने एक फोटो साझा की है। इस पोस्ट में उन्होंने वजह का खुलासा करते हुए कैप्शन पर लिखा, "एक स्पेशल डे स्पेशल आउटफिट की मांग करता है. और कभी-कभी, वह आउटफिट पहले से ही मौजूद होता है. जो एक बार स्पेशल होता है वह बार-बार स्पेशल हो सकता है.रीवियर, रीयूज, रिपीट"।
आलिया भट्ट का ये पोस्ट सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। इसके अलावा उन्होंने अपने सोशल मीडिया पर अवॉर्ड फंक्शन की कई सारी झलकियां साझा की। अवॉर्ड के दौरान वह अपने पति रणबीर कपूर के साथ कई सारी सेल्फी लेते हुए नजर आईं। इसके अलावा एक्ट्रेस ने कृति सेनन और अल्लू अर्जुन समेत कई सितारों के साथ जमकर पोज दिए।
सोशल मीडिया पर आलिया भट्ट और रणबीर कपूर की एक फोटो काफी वायरल हो रही है। जिसमें आलिया अवॉर्ड लेते हुए नजर आ रही हैं वही इस खास पल को रणबीर अपने फोन पर कैप्चर करते हुए दिखे। कपल की तस्वीर पर फैंस कमेंट कर तारीफ कर रहे हैं। वहीं एक्ट्रेस की सासू मां नीतू कपूर ने भी उन्हें इस सफलता के लिए बधाई दी।












Click it and Unblock the Notifications