आलिया भट्ट ने अपनी मेंटल हेल्थ को लेकर किए चौंकाने वाले खुलासे, कहा- राहा के जन्म के बाद से थेरेपी....

Alia Bhatt Therapy: बॉलीवुड एक्ट्रेस आलिया भट्ट इन दिनों अपनी बेटी राहा कपूर को टाइम देती नजर आ रही हैं। आलिया अपना अधिकतर समय अपनी बेटी की परवरिश में दे रही हैं। आलिया न सिर्फ अपने मदरहुड को इन्जॉय कर रही हैं बल्कि वह अपने हेल्थ का भी पूरा ख्याल रख रही हैं।

फिटनेस रूटीन को लेकर आलिया ने खोला राज
आलिया भट्ट हमेशा से अपने दिल की बात खुलकर कहती रही हैं। उन्होंने अपनी प्रोफेशनल लाइफ से लेकर अपनी पर्सनल लाइफ तक के बारे में खुलकर बात की है। वह अपने पति रणबीर कपूर और बेटी राहा कपूर के साथ उनके रिश्ते को लेकर भी तरह तरह की बातें बताती रहती हैं। राहा के जन्म के बाद उन्होंने अपनी फिटनेस रूटीन को लेकर भी कई खुलासे किए हैं।

alia bhatt

आलिया भट्ट ने अपनी मेंटल हेल्थ पर किया खुलासा
कुछ समय पहले ही आलिया भट्ट ने अपनी मेंटल हेल्थ और मदरहुड को लेकर चौंकाने वाले खुलासे किए थे। उन्होंने बताया था कि वह राहा के जन्म के बाद से हर हफ्ते थेरेपी ले रही हैं और इससे उन्हें बहुत फायदा भी हुआ है। उनमें कई तरह के बदलाव आए हैं। इससे उन्हें अपने काम और बेटी, दोनों को मैनेज करने में काफी मदद मिल रही है।

बेटी राहा के जन्म को लेकर बताई बातें
आपको बता दें कि आलिया भट्ट ने साल 2023 में 'वोग' को इंटरव्यू दिया था। उस समय उन्होंने बेटी राहा के जन्म को लेकर कई तरह की बातें बताई थीं। तब उन्होंने मेंटल हेल्थ पर ध्यान देने के लिए भी महिलाओं से अपील की थी।

नवंबर 2022 में आलिया ने बेटी राहा को दिया था जन्म
जानकारी के अनुसार अप्रैल 2022 में आलिया भट्ट ने अपने बॉयफ्रेंड एक्टर रणबीर कपूर से शादी की थी। वहीं नवंबर 2022 में ही आलिया ने बेटी राहा को जन्म दिया था। तब आलिया ने बताया था कि मदरहुड के चैलेंज से निपटने और मेंटल हेल्थ को फिट रखने के लिए ही वह थेरेपी ले रही हैं।

आलिया ने कहा- मैं थेरेपी ले रही हूं
आलिया भट्ट ने इंटरव्यू में कहा था- मैं हमेशा सोचती रहती हूं कि लोग क्या सोच रहे हैं। क्या वह वाकई में सोचते हैं कि मैं अच्छे से मैनेज कर रही हूं या सिर्फ मुझे संतुष्ट करने के लिए ऐसा कह रहे हैं। भले ही कोई जजमेंटल न हो, फिर भी आप खुद के प्रति आलोचनात्मक महसूस करने लगते हैं। लेकिन मैं अपनी मेंटल हेल्थ पर कड़ी मेहनत करती हूं।

'थेरेपी हमेशा चलने वाला प्रोसेस है'
आलिया ने बताया था- मैं हर हफ्ते थेरेपी के लिए जाती हूं, जहां मैं अपने डर को बताती हूं। इससे मुझे ये समझने में मदद मिलती है कि ये कोई ऐसी चीज नहीं है, जिसे मैं पहले या पांचवे या दसवें दिन समझ पाऊंगी। ये हमेशा चलने वाला प्रोसेस है। आपको अपने पीस को चुनने और हर दिन नया निर्माण करने में सक्षम होना होगा। ऐसा कुछ नहीं है, 'ओह, मुझे सब मिल गया है... मेरे पास शानदार तरीके से मुकाबला कर रही हूं... मेरे पास सभी जवाब हैं। किसी के पास भी सभी जवाब नहीं हैं।

'अच्छी बॉडी बनाए रखने का दवाब'
आलिया ने मदरहुड के अलावा बॉडी इमेज इश्यू पर भी बात की थी। वह लंबे समय से इससे जूझ रही थीं। दरअसल उनके प्रोफेशन में अच्छी बॉडी बनाए रखने का भारी दवाब होता है, इसलिए आलिया ने लॉकडाउन के दौरान भी अपनी मेंटल हेल्थ की देखभाल के लिए थेरेपी ली थी। थेरेपी से वह अपने वजन को भी कंट्रोल में रख पा रही थीं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+