रणबीर कपूर से शादी के बाद आलिया ने सबसे पहले इंस्‍टा पर शेयर की ये पोस्‍ट, जानें क्‍या लिखा

नई दिल्‍ली, 14 अप्रैल: बॉलीवुड एक्‍टर रणबीर कपूर और आलिया भट्ट फाइनली गुरुवार को बैसाखी के शुभ अवसर पर शादी के पवित्र बंधन में बंध गए। लंबे समय से चल रहे लव अफेयर के बाद आलिया ने रणबीर का हाथ थाम कर जीवन भर साथ निभाने की कसम खाई। पंजाबी रीति-रिवाज से आलिया और रणबीर ने शादी की। दोनों की शादी में उनके घर वाले और बेदह खास दोस्‍त ही शामिल हुए। रणबीर से शादी रचाने के बाद आलिया ने सबसे पहले अपनी शादी की प्‍यारी सी फोटोज शेयर की और बहुत प्‍यारा सा एक पोस्‍ट शेयर किया। जो उनके फैंस को खूब पसंद आ रहा है।

रणबीर से शादी के बाद खिलखिलाती नजर आई आलिया

रणबीर से शादी के बाद खिलखिलाती नजर आई आलिया

आलिया और रणबीर अपनी शादी में थोड़ा हट कर व्‍हाइट एंड गोल्‍डन जोड़े में नजर आए। आलिया की व्‍हाइट साड़ी पर गोल्डन कढ़ाई की हुई थी और उन्‍होंने इसके साथ खूबसूरत ज्‍वैलरी कैरी की हुई थी। वहीं उनका दुल्‍हा रणबीर कपूर सफेद शेरवानी और सिर पर सेहरा पहने हुए नजर आए। आलिया ने बहुत प्‍यारी फोटोज शादी के बाद शेयर की जिसमें वो दोनों बेहद खुश नजर आ रहे थे।

आलिया ने रणबीर के संग शादी के तुरंत बाद लिखी ये पोस्‍ट

आलिया ने रणबीर के संग शादी के तुरंत बाद लिखी ये पोस्‍ट

आलिया ने रणबीर के संग शादी के तुरंत बाद जो पोस्‍ट लिखी उसमें लिखा- आज, अपने परिवार और दोस्तों से घिरे, घर पर... हमारी पसंदीदा जगह पर - जिस बालकनी में हमने अपने रिश्ते के पिछले 5 साल बिताए हैं - हमने शादी कर ली।

आपने इस पल को और भी खास बना दिया है।

आपने इस पल को और भी खास बना दिया है।

आलिया ने आगे लिखा हमारे पीछे पहले से ही बहुत कुछ है, हम एक साथ और अधिक यादें बनाने के लिए इंतजार नहीं कर सकते ... यादें जो प्यार, हंसी, आरामदायक चुप्पी, मूवी नाइट्स, मूर्खतापूर्ण झगड़े, वाइन के साथ खुशी और चुटकी काटने से भरी हैं। हमारे जीवन में इस बहुत ही महत्वपूर्ण समय के दौरान सभी के प्यार और आर्शीवाद के लिए धन्यवाद। इसने इस पल को और भी खास बना दिया है। लव रणबीर और आलिया ️

रणबीर और आलिया की जानें कहां हुई शादी

रणबीर और आलिया की जानें कहां हुई शादी

आलिया ने जिस घर की बात अपने इंस्‍टा पोस्‍ट में की है जहां आज दोनों ने जीवन भर के लिए एक दूसरे का हाथ थामा वो रणबीर और आलिया का मुंंबई स्थित घर वास्‍तु है। जहां पर रणबीर कपूर और आलिया रहते हैं। रशादी में कोई दिक्कत नहीं आए, इसके लिए हाईलेवल सिक्योरिटी का इंतजाम किया गया था। जिस वजह से उनके घर के आसपास काफी जाम देखने को मिला।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+