आलिया भट्ट और रणबीर कपूर ने पूरे किए शादी के एक साल, जानें इन 12 महीनों में क्या कुछ नया हुआ उनके साथ

Alia Bhatt and Ranbir Kapoor: आलिया भट्ट की फिल्म 'डार्लिंग्स' ने ओटीटी प्लेटफॉर्म पर धमाल मचाया था, वहीं रणबीर कपूर की फिल्म 'शमशेरा' बॉक्स ऑफिस पर बुरी तरह से पिट गई थी।

alia bhatt

Alia Bhatt and Ranbir Kapoor: बॉलीवुड एक्टर रणबीर कपूर और उनकी पत्नी एक्ट्रेस आलिया भट्ट की शादी को एक साल पूरे हो गए हैं। गत 14 मार्च को इस कपल ने अपनी शादी की पहली सालगिरह मनाई। हालांकि इस खास मौके पर दोनों अपने निर्माणाधीन घर को देखने के लिए पहुंचे थे जहां पैपराजियों ने जमकर उनकी तस्वीरें ली थीं। आइए इस स्पेशल मौके पर हम आपको बताते हैं कि सालभर की शादी में आलिया भट्ट और उनके पति रणबीर कपूर के साथ क्या-क्या नया हुआ है। आखिरकार दोनों की लाइफ में क्या-क्या बदलाव हुए हैं।

आलिया-रणबीर की शादी को हुआ एक साल
आपको बता दें कि आलिया भट्ट और रणबीर कपूर ने 14 अप्रैल, 2022 को शादी कर ली थी। शादी के बाद दोनों को उनके काम के चलते दर्शकों से मिला जुला रेस्पॉन्स मिला। जहां आलिया भट्ट की फिल्म 'डार्लिंग्स' ने ओटीटी प्लेटफॉर्म पर धमाल मचाया था, वहीं रणबीर कपूर की फिल्म 'शमशेरा' बॉक्स ऑफिस पर बुरी तरह से पिट गई थी। इसके बाद सितंबर 2022 में फिल्म 'बह्मास्त्र' रिलीज हुई थी जिसमें आलिया और रणबीर साथ में नजर आए थे। ये फिल्म बॉक्स ऑफिस पर सुपरहिट साबित हुई थी।

alia bhatt

शादी के बाद आलिया भट्ट की लाइफ
शादी के दो महीने बाद ही आलिया भट्ट ने अपनी प्रेग्नेंसी की खबर लोगों को दे दी थी। गत 6 नवंबर 2022 को आलिया ने एक प्यारी सी बेटी को जन्म दिया जिसका नाम राहा कपूर रखा गया है। आलिया की डिलीवरी के बाद चारों तरफ खुशी का माहौल हो गया था। इसके बाद आलिया भट्ट को टाइम्स 100 इम्पैक्ट अवॉर्ड से भी नवाजा गया था। इतना ही नहीं, आलिया भट्ट ने हॉलीवुड डेब्यू भी किया है। वह गैल गैडोट और जेमी डॉर्नन के साथ हॉलीवुड फिल्म 'हार्ट ऑफ स्टोन' में नजर आएंगी, जिसकी शूटिंग उन्होंने प्रेग्नेंसी के दौरान ही की थी।

रणबीर कपूर की लाइफ में क्या हुआ नया
रणबीर कपूर की शादी के बाद तीन फिल्में रिलीज हुईं जिनमें से 2 फिल्में 'ब्रह्मास्त्र' और 'तू झूठी मैं मक्कार' बॉक्स ऑफिस पर अच्छी साबित हुई हैं। फिलहाल रणबीर कपूर अपनी अपकमिंग फिल्म 'एनिमल' की शूटिंगमें व्यस्त चल रहे हैं। इस फिल्म में वह रश्मिका मंदाना के साथ नजर आएंगे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+