क्विक अलर्ट के लिए
नोटिफिकेशन ऑन करें  
For Daily Alerts
Oneindia App Download

Alia Bhatt की प्रेगनेंसी पर रणबीर कपूर की बहन रिद्धिमा कपूर ने दिया ऐसा रिएक्शन, सोशल मीडिया पर हो रही चर्चा

आलिया भट्ट ने सोशल मीडिया पर अपनी प्रेगनेंसी की घोषणा की। जिसके बाद से फैंस उनको बधाई दे रहे हैं। वहीं इस बीच रणबीर कपूर की बहन रिद्धिमा कपूर ने इस गुड न्यूज पर ऐसा रिएक्शन दिया कि वह सोशल मीडिया पर वायरल होने लगा।

Google Oneindia News

मुंबई, 27 जून: आलिया भट्ट जल्द ही मां बनने वाली हैं। इस गुड न्यूज की जानकारी उन्होंने अपने इंस्टाग्राम पर दी। जिसके बाद से फैंस उनको लगातार बधाई दे रहे हैं। वहीं कपूर खानदान और भट्ट परिवार में खुशी की लहर है। इस बीच रणबीर कपूर की बहन रिद्धिमा कपूर ने इस गुड न्यूज को लेकर ऐसी बात कह दी कि वह सोशल मीडिया पर वायरल होने लगा।

Recommended Video

Alia Bhatt Pregnant: मां बनने वाली हैं Alia Bhatt | Ranbeer Kapoor | वनइंडिया हिंदी |*Entertainment
रिद्धिमा ने किया पोस्ट

रिद्धिमा ने किया पोस्ट

बॉलीवुड एक्ट्रेस आलिया भट्ट ने जब से अपनी प्रेगनेंसी की अनाउंसमेंट की है तब से फैंस से लेकर बॉलीवुड सेलेब्स हर कोई उन्हें बधाई दे रहा है। वहीं कपूर खानदान में खुशी को कोई ठिकाना नहीं है। अब सभी इस नन्हे मेहमान का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। इस बीच रणबीर कपूर की बहन और आलिया की ननद रिद्धिमा कपूर ने इस गुज न्यूज के मिलने पर सोशल मीडिया पर एक ऐसा पोस्ट कर दिया जो कि, सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

आलिया की प्रेगनेंसी पर दिया ऐसा रिएक्शन

आलिया की प्रेगनेंसी पर दिया ऐसा रिएक्शन

आलिया भट्ट ने अपने इंस्टाग्राम में जैसे ही अपनी प्रेगनेंसी की घोषणा की तो तुरंत बुआ बनने जा रही रिद्धिमा कपूर खुशी के मारे एक्साइटेड हो गईं। उन्होंने सोशल मीडिया पर एक ऐसा पोस्ट शेयर कर दिया कि, अब वो तेजी से वायरल हो रहा है। दरअसल रिद्धिमा कपूर ने इंस्टा स्टोरी पर रणबीर कपूर और आलिया भट्ट की तस्वीर शेयर की और कैप्शन में लिखा- 'मेरे बेबी का अपना बेबी आने वाला है... मैं तुम दोनों से बहुत प्यार करती हूं'।

आलिया भट्ट ने दी ये गुड न्यूज

बता दें कि, आलिया भट्ट ने 27 जून को अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम पर अपनी और रणबीर कपूर की एक तस्वीर शेयर कर अपनी प्रेगनेंसी की घोषणा की। तस्वीर में वह हॉस्पीटल में बेड पर लेटी हुई हैं और उनका सोनाग्राफी चल रहा है। वहीं उनके बगल में उनके साथ रणबीर कपूर बैठे हैं। साथ ही आलिया ने तस्वीर में स्क्रीन की तरफ चेहरा किया है और वह मुस्कुरा रही हैं। आलिया ने ये पोस्ट शेयर कर कैप्शन में लिखा- 'हमारा बेबी...जल्द आ रहा है।' आलिया के इस पोस्ट के बाद फैंस से लेकर बॉलीवुड सेलेब्स तक उनको बधाई देने का सिलसिला शुरू हो गया वहीं कुछ फैंस उनकी प्रेगनेंसी से काफी हैरान हैं।

इस दिन हुई रणबीर-आलिया की शादी

इस दिन हुई रणबीर-आलिया की शादी

बता दें कि, रणबीर कपूर और आलिया भट्ट की शादी 14 अप्रैल 2022 को हुई थी। जिसकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर भी खूब वायरल हुई थी। उनकी शादी में केवल उनके करीबी दोस्त और परिवार वाले शामिल हुए थे। वहीं अब शादी के 2 महीने बाद ही दोनों ने प्रेगनेंसी की घोषणा कर फैंस को हैरान कर दिया है।

ये भी पढ़ें: क्या आलिया-रणवीर ने किया संजय दत्त के टिप्स पर अमल, शादी के तुरंत बाद कहा था- जल्दी से बच्चे पैदा करोये भी पढ़ें: क्या आलिया-रणवीर ने किया संजय दत्त के टिप्स पर अमल, शादी के तुरंत बाद कहा था- जल्दी से बच्चे पैदा करो

English summary
alia bhatt pregnancy news ranbir kapoor sister riddhima kapoor shoking reaction went viral
देश-दुनिया की ताज़ा ख़बरों से अपडेट रहने के लिए Oneindia Hindi के फेसबुक पेज को लाइक करें
For Daily Alerts
तुरंत पाएं न्यूज अपडेट
Enable
x
Notification Settings X
Time Settings
Done
Clear Notification X
Do you want to clear all the notifications from your inbox?
Settings X
X