आलिया भट्ट नहीं हैं रणबीर कपूर की पहली पत्नी? एक्टर का चौंकाने वाला खुलासा, कहा- वो लड़की पंडित लेकर आई और...
Alia Bhatt and Ranbir Kapoor: बॉलीवुड एक्टर रणबीर कपूर इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म रामायण की शूटिंग में बिजी चल रहे हैं। फिल्म की शूटिंग के बाद वह अपना पूरा समय अपनी प्यारी बेटी राहा कपूर, पत्नी आलिया भट्ट और मां नीतू कपूर को देते हैं।
अप्रैल 2022 में हुई थी रणबीर-आलिया की शादी
रणबीर कपूर के अपने परिवार के साथा समय बिताना अच्छा लगता है। आपको बता दें कि रणबीर कपूर ने अप्रैल 2022 में अपनी लेडी लव एक्ट्रेस आलिया भट्ट से शादी की थी। शादी से पहले दोनों एक दूसरे को लंबे समय से डेट कर रहे थे।

'आलिया भट्ट एक्टर रणबीर कपूर की पहली पत्नी नहीं हैं'
लेकिन क्या आप जानते हैं कि आलिया भट्ट एक्टर रणबीर कपूर की पहली पत्नी नहीं हैं। रणबीर ने हाल ही में अपनी 'पहली पत्नी' से अभी तक न मिलने के बारे में एक चौंकाने वाला खुलासा किया है। उन्होंने अपनी गर्लफ्रेंड आलिया भट्ट के साथ शादी की है लेकिन अब बताया है कि वह उनकी पहली पत्नी नहीं हैं।
रणबीर कपूर की तगड़ी फैन फॉलोइंग
आपको बता दें कि लोगों को रणबीर कपूर की दमदार एक्टिंग के साथ साथ उनका हैंडसम लुक भी काफी पसंद है। एक्टर की फैन फॉलोइंग काफी तगड़ी है। खासतौर पर लड़कियां उन पर मरती हैं। एक्टर की एक झलक पाने के लिए उनके फैंस किसी भी हद तक जा सकते हैं।
'एक औरत पंडित के साथ घर पर आई थी'
मैशेबल इंडिया के साथ हाल ही में एक इंटरव्यू में, रणबीर कपूर ने बताया कि एक औरत पंडित के साथ उनके परिवार के बंगले में आई थी और घर के गेट से ही उनसे शादी कर ली थी। उन्होंने खुलासा किया कि वह अभी भी अपनी 'पहली पत्नी' से मिलने का इंतजार कर रहे हैं।
रणबीर कपूर की पहली पत्नी कौन हैं?
-रणबीर कपूर ने इंटरव्यू में बताया- मैं इसे पागलपन नहीं कहूंगा क्योंकि इसका इस्तेमाल नेगेटिव तरीके से किया जाता है लेकिन मुझे याद है कि जब मैंने शुरुआती सालों में फिल्मों में एक्टिंग शुरू की थी, तब एक लड़की थी और मैं उससे कभी नहीं मिला। मेरे वॉचमैन ने मुझे बताया कि वह एक पंडित के साथ आई थी और मेरे गेट से ही शादी कर ली थी।
-रणबीर कपूर ने बताया- जिस बंगले में मैं अपने माता-पिता के साथ रहता था, वहां गेट पर कुछ टीका और कुछ फूल पड़े थे। मैं उस समय शहर से बाहर था, मुझे लगता है कि ये काफी पागलपन था। मैं अभी तक अपनी पहली पत्नी से नहीं मिला हूं इसलिए मैं किसी समय आपसे मिलने का इंतजार कर रहा हूं। आलिया मेरी पहली पत्नी नहीं है।
आलिया भट्ट के क्रश थे रणबीर कपूर
आपको बता दें कि रणबीर कपूर एक्ट्रेस आलिया भट्ट के बचपन के क्रश थे। वह 11 साल की थीं जब उन्होंने रणबीर कपूर को संजय लीला भंसाली की फिल्म 'ब्लैक' में असिस्टेंट डायरेक्टर के तौर पर काम करते हुए देखा था। साल 2014 में आलिया भट्ट ने बॉलीवुड में अपनी शुरुआत की थी। पॉपुलर चैट शो कॉफी विद करण के सेट पर बातचीत के दौरान उन्होंने रणबीर से शादी करने की इच्छा जताई थी।












Click it and Unblock the Notifications