Alia Bhatt Pregnancy: आ गई आलिया भट्ट की डिलीवरी डेट, इस अस्पताल में देंगी बच्चे को जन्म

आलिया भट्ट और रणबीर कपूर जल्द ही माता-पिता बनने वाले हैं। जी हां कपल का बेबी जल्द ही इस दुनिया में आने वाला है। जानकारी के मुताबिक आलिया भट्ट की ड्यू डेट बेहद नजदीक है।

Alia Bhatt Due Date आलिया भट्ट और रणबीर कपूर सबसे चहीते कपल में से एक हैं। ये दोनों लव बर्ड्स लंबे समय से एक दूसरे को डेट कर रहे थे। जिसके बाद अप्रैल 2022 को दोनों ने शादी की। शादी के 2 महीने बार 27 जून 2022 को आलिया भट्ट ने पोस्ट शेयर कर अपनी प्रेगनेंसी की गुड न्यूज दी थी। अब खबर आ रही है कि आलिया भट्ट की ड्यू डेट बेहद ही नजदीक है और अब आने वाले महीनों में उनकी कभी भी डिलीवरी हो सकती है। साथ ही ये भी खुलासा हुआ है कि एक्ट्रेस की किस अस्पताल में डिलीवरी होगी।

आ गई आलिया भट्ट की डिलीवरी डेट

आ गई आलिया भट्ट की डिलीवरी डेट

बॉलीवुड एक्ट्रेस आलिया भट्ट ने अपनी प्रेगनेंसी के दौरान कई फिल्मों की शूटिंग की जो कि बॉक्स ऑफिस पर सुपरहिट रही। हाल ही में एक्ट्रेस की गोद भराई भी हुई जिसकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुईं। अब खबर आ रही है कि आलिया भट्ट और रणबीर कपूर के घर जल्द ही नन्हा मेहमान आने वाला है। जी हां एक्ट्रेस की डिलीवरी आने वाले महीनों में कभी भी हो सकती है। चलिए सबसे पहले हम आपको बताते हैं कि किस महीने में एक्ट्रेस बच्चे को जन्म दे सकती हैं।

कब देंगी बच्चे को जन्म?

कब देंगी बच्चे को जन्म?

खबरों के मुताबिक, आलिया भट्ट की ड्यू डेट नवंबर 2022 महीने के अंत में या फिर दिसंबर 2022 के शुरूआती हफ्ते में होगी। इस दौरान वह कभी भी बच्चे को जन्म दे सकती हैं। यानी की अब बस चंद दिनों में ही आलिया भट्ट फैंस को खुशखबरी देने वाली हैं। इस खास पल का कपूर खानदान को बेसब्री से इंतजार है। हालांकि आधिकारिक तौर पर आलिया भट्ट या रणबीर कपूर की तरफ से इस पर कोई बयान सामने नहीं आया है।

कहां होगी आलिया भट्ट की डिलीवरी?

कहां होगी आलिया भट्ट की डिलीवरी?

पिंकविला की रिपोर्ट्स के मुताबिक उन्हें जानकारी मिली है कि आलिया भट्ट की डिलीवरी किस अस्पताल में होगी। बता दें कि, आलिया भट्ट एच एन रिलायंस फाउंडेशन अस्पताल में बच्चे को जन्म देंगी। जानकारी में ये भी सामने आया है कि कपूर फैमिली ने इस अस्पताल का कमरा पहले ही आलिया के लिए बुक करा लिया है।

फैंस को है बेसब्री से इंतजार

फैंस को है बेसब्री से इंतजार

जब से आलिया भट्ट ने फैंस के साथ अपनी प्रेगनेंसी की गुड न्यूज शेयर की है तभी से फैंस को इंतजार है कि आखिर वो घड़ी कब आएगी जब एक्ट्रेस के घर नन्हा मेहमान आएगा। एक्ट्रेस अक्सर सोशल मीडिया पर बेबी बंप फ्ल़ॉन्ट करती हुई तस्वीरें शेयर करती रहती हैं।

रणबीर कपूर और आलिया भट्ट का वर्कफ्रंट

रणबीर कपूर और आलिया भट्ट का वर्कफ्रंट

वहीं आलिया भट्ट और रणबीर के वर्कफ्रंट की बात करें तो दोनों को पहली बार अय़ान मुखर्जी की फिल्म ब्रह्मास्त्र में देखा गया था। इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त कमाई की और ये सुपरहिट साबित हुई। आलिया भट्ट फिल्म उस वक्त प्रेगनेंट होने के बावजूद लगातार फिल्म का प्रमोशन करने में जुटी रही। ये देख फैंस ने भी उनकी खूब तारीफ की थी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+