बात पक्की! आलिया भट्ट और रणबीर कपूर करेंगे सगाई! इस महीने का बनाया खास प्लान
मुंबई, 31 मार्च: बॉलीवुड के डैशिंग एक्टर रणबीर कपूर और क्यूट एक्ट्रेस आलिया भट्ट काफी वक्त से अपने रिलेशन को लेकर सुर्खियों में छाए हुए हैं। हाल ही में दोनों सितारों ने अपनी अपकमिंग फिल्म 'ब्रह्मास्त्र' (Brahmastra) की शूटिंग पूरी कर ली है। ऐसे में एक तरफ जहां फैंस इस जोड़ी को बड़े पर्दे पर पहली बार एक साथ देखने के लिए बेताब नजर आ रही हैं तो दूसरी तरफ इनके रिश्ते के ऑफिशियल बनने का भी बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। इस बीच खबर आ रही है कि आलिया भट्ट और रणबीर कपूर जल्द ही इंगेजमेंट करने वाले हैं।

जल्द सगाई करेंगे आलिया-रणबीर
पिछले साल 9 दिसंबर को जब से विक्की कौशल और कैटरीना कैफ की शादी हुई थी, तब से ही फैंस को अब रणबीर और आलिया की शादी का इंतजार है। हालांकि कैट और विक्की ने दुनिया से अपने प्यार को छुपाते हुए एक-दूसरे को गुपचुप तरीके से डेट किया था, लेकिन रणबीर और आलिया का प्यार जगजाहिर है। कई मौकों पर खुद आलिया ने खुलकर रणबीर के बारे में अपने प्यार को बताया है। वहीं रणबीर कपूर भी आलिया को लेकर सीरियस है। ऐसे में दोनों शादी करने वाले हैं, लेकिन उससे पहले खबर यह भी है ये लोग जल्द सगाई करेंगे।

इस मंथ सगाई और फिर शादी!
ई-टाइम्स की रिपोर्ट के मुताबिक आलिया भट्ट और रणबीर कपूर जल्द यानी अप्रैल के महीने में सगाई कर सकते हैं। दोनों सितारों से जुड़े सूत्रों का हवाला देते हुए रिपोर्ट में दावा किया गया है कि अप्रैल का महीना शादी के लिए काफी जल्दी हो जाएगा। ऐसे में वो सगाई का प्लान कर रहे हैं। वहीं खबर यह भी है कि इसके बाद इस साल के दिसंबर में शादी करेंगे।

काम से ब्रेक के बाद बनाया प्लान!
आलिया और रणबीर इन दिनों अपने अपकमिंग प्रोजेक्ट्स में काफी बिजी है। ऐसे में दोनों सितारे दिसंबर में शादी के बंधन में बंध सकते हैं। इससे पहले अप्रैल के लास्ट में आलिया-रणबीर इंगेजमेंट कर सकते हैं। सूत्रों के मुताबिक दोनों को जैसे ही अपने काम से ब्रेक मिलेगा तो वो शादी का प्लान करेंगे। हालांकि कई मौकों पर जब रणबीर से उनकी शादी के बारे में सवाल किया गया तो उन्होंने इससे साफ इनकार कर दिया था।

'हां, शादी करने का इरादा, लेकिन'
हाल ही में एनडीटीवी को दिए एक इंटरव्यू में जब रणबीर कपूर से शादी की तारीख के बारे में पूछा तो रणबीर कपूर ने कहा, 'मुझे पागल कुत्ते ने नहीं काटा है कि मैं मीडिया को अपनी शादी की डेट अनाउंस कर दूं। लेकिन आलिया और मेरा जल्द ही शादी करने का इरादा है, इसलिए हां, उम्मीद है कि जल्द ही। हालांकि, अभिनेता ने यह नहीं बताया कि यह 'जल्द' कितना जल्द हो सकता है।












Click it and Unblock the Notifications