Viral Video: प्रेगनेंसी के बाद आलिया भट्ट की दिखी बदली-बदली चाल, इस तरह संभाला बेबी बंप
बॉलीवुड एक्ट्रेस आलिया भट्ट इन दिनों अपनी प्रेगनेंसी को लेकर चर्चा में हैं। एक बार फिर रणबीर कपूर और आलिया भट्ट को मुंबई एयरपोर्ट पर स्पॉट किया गया। इस दौरान एक्ट्रेस की चाल काफी बदली बदली सी थी।
मुंबई, 7 अगस्त: बॉलीवुड के स्टार कपल आलिया भट्ट और रणबीर कपूर इन दिनों अपने आने वाले बच्चे को लेकर काफी एक्साइटेड हैं और एक्ट्रेस भी अपनी प्रेगनेंसी को एंजॉय कर रही हैं। वहीं दोनों अपने वर्कफ्रंट को लेकर भी काफी एक्टिव हैं। फिल्म डार्लिंग्स के रिलीज होने के बाद अब आलिया अपनी अपकमिंग फिल्म ब्रह्मास्त्र के प्रमोशन में जुट गई हैं। अब दोनों को एक बार फिर मुंबई एयरपोर्ट पर स्पॉट हुए। जिसकी वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है।
Recommended Video

आलिया की दिखी बदली-बदली चाल
आलिया भट्ट और रणबीर कपूर मुंबई एयरपोर्ट पर स्पॉट किए जिसकी वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। सामने आई इस वीडियो में आलिया भट्ट एक बार फिर बेबी बंप फ्लॉन्ट करती हुई नजर आईं। इसके अलावा वीडियो में आलिया की चाल में काफी बदली हुई लगी।
वायरल हुई ये वीडियो
इंस्टाग्राम पर विराल भयानी ने रणबीर कपूर और आलिया भट्ट का ये वीडियो शेयर किया है। रणबीर कपूर को ब्लैक ट्रैक सूट में देखा गया, जबकि आलिया व्हाइट स्वेटशर्ट और ब्लैक कैप्रीज़ में, व्हाइट शूज़ के साथ पेयर की गई। दोनों ने मास्क पहना था और पैपराजी के लिए पोज देने के लिए उन्हें नहीं हटाया। जहां रणबीर के पास बैकपैक था, वहीं आलिया के कंधे पर स्लिंग बैग था। दोनों कैजुअल लुक काफी अच्छा लग रहा है।

आलिया ने इस तरह संभाला बेबी बंप
इस वीडियो में देख सकते हैं कि, रणबीर कपूर और आलिया भट्ट ने कैमरे के आगे पोज देने से बचते नजर आए। इस दौरान आलिया भट्ट अपना बेबी बंप संभालते हुए नजर आईं। इसके साथ ही उनकी चाल काफी-काफी बदली नजर आई। वहीं रणबीर कपूर अपनी पत्नी को संभालते नजर आए।
आलिया ने पहली बार फ्लान्ट किया बेबी बंप
इससे पहले शनिवार को आलिया भट्ट और रणबीर कपूर की एक और वीडियो वायरल हुई। इस वीडियो में आलिया भट्ट पहली बार बेबी बंप फ्लॉन्ट करती हुई नजर आई। आलिया ब्राउन रंग की ड्रेस में बेहद खूबसूरत दिख रही थीं। अपने हालिया लुक में वे पैपराजी को पोज देती नजर आईं। इस दौरान रणबीर भी बेहद डैशिंग लग रहे थे। रीसेंट वीडियो में आलिया का बेबी बंप अब साफ दिख रहा है। एक्ट्रेस का ये वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है।

आलिया रणबीर की अपकमिंग फिल्म
इसके अलावा रणबीर कपूर और आलिया भट्ट इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म ब्रह्मास्त्र के प्रमोशन में व्यस्त हैं। ये फिल्म 9 सितंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। फिल्म में दोनों की ऑनस्क्रीन कैमिस्ट्री पहली बार देखने को मिलेगी। फैंस इस फिल्म के रिलीज होने का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।












Click it and Unblock the Notifications