'पागल कुत्ते ने थोड़े काटा है मुझे...', आलिया से शादी के सवाल पर रणबीर कपूर ने क्यों दिया ये जवाब
नई दिल्ली, 30 मार्च। बॉलीवुड एक्टर रणबीर कपूर और आलिया भट्ट लंबे समय पहले प्यार के बंधन में बंध चुके हैं। वहीं इन दोनों की शादी की खबरें खूब चर्चा में हैं। पिछले कुछ समय से रणबीर कपूर और आलिया भट्ट की शादी की अफवाहें उड़ रही हैं। बताया जा रहा है कि दोनों अप्रैल महीने में शादी करने वाले हैं और इसलिए उन दोनों ने कुछ समय के लिए काम से ब्रेक भी लिया है। लेकिन शादी की तारीख पर रणबीर कपूर ने बड़ा ही अजीब जवाब दिया है जिसके बाद एक बार फिर इनकी शादी खटाई में पड़ती नजर आ रही है।

'शादी की खरीदारी' कर रहे हैं
हाल ही में डिजाइनर बीना कन्नन के साथ अभिनेता की जोड़ी की क्लिक शेयर करने पर फैंस ने फिर से अनुमान लगाना शुरू कर दिया कि क्या वे 'शादी की खरीदारी' कर रहे हैं।

रणबीर कपूर आलिया से शादी की अफवाहों पर दिया ये जवाब
हाल ही में एक साक्षात्कार में, रणबीर ने आखिरकार इन अफवाहों और अटकलों के बीच स्वीकार किया कि वह और आलिया जल्द ही शादी करने का इरादा रखते हैं लेकिन शादी की तारीख की बात पर उन्होंने अजीब जवाब दिया जिसके बाद सब सोच में पड़ गए हैं।

मुझे पागल कुत्ते ने थोड़े ही काटा है कि....
एनडीटीवी ने साक्षात्कार में जब रणबीर कपूर से शादी की तारीख के बारे में पूछा तो रणबीर कपूर ने कहा, 'मुझे पागल कुत्ते ने नहीं काटा है कि मैं मीडिया को अपनी शादी की डेट अनाउंस कर दूं। लेकिन आलिया और मेराजल्द ही शादी करने का इरादा है, इसलिए हां, उम्मीद है कि जल्द ही। हालांकि, अभिनेता ने यह नहीं बताया कि यह 'जल्द' कितनी जल्दी हो सकता है।

फिल्म ब्रह्मास्त्र की शूटिंग से शुरू हुआ था दोनों का रोमांस
रणबीर और आलिया एक-दूसरे को सालों से जानते हैं, लेकिन उन्होंने 2018 में अपनी आने वाली फिल्म ब्रह्मास्त्र में एक साथ काम करना शुरू करने के बाद डेटिंग शुरू की। दोनों ने हाल ही में वाराणसी में फिल्म की शूटिंग पूरी की है। यह पहली बार होगा जब आलिया और रणबीर स्क्रीन स्पेस साझा करेंगे। फैंस कयास लगा रहे हैं कि क्या दोनों सितंबर में फिल्म की रिलीज से पहले शादी करने की योजना बना रहे हैं।

आरआरआर में नजर आईं हैं आलिया
आलिया को हाल ही में एसएस राजामौली की मैग्नम ओपस आरआरआर में देखा गया था, जिसमें जूनियर एनटीआर और राम चरण हैं। फिल्म, जिसमें अजय देवगन भी हैं, ने केवल पांच दिनों में विश्व स्तर पर ₹ 600 करोड़ कमाए हैं, जो सबसे सफल भारतीय फिल्म पोस्ट-महामारी के रूप में उभरी है।












Click it and Unblock the Notifications