अनन्या पांडे की कजिन अलाना को बीच पर लाकर ब्वॉयफ्रेंड ने किया प्रपोज, फिर किया किस, तस्वीरें
मुंबई, 6 नवंबर: एक्ट्रेस अनन्या पांडे की कजिन सिस्टर अलाना पांडे जल्दी ही शादी करने जा रही हैं। उनके ब्वॉयफ्रेंड आइवर मैक्क्रे ने उनको शादी के लिए प्रपोज किया, जिसपर उन्होंने भी शादी के लिए हां कह दी है। अलाना को उनके ब्वॉयफ्रेंड ने बीच पर ले जाकर प्रपोज किया। अलाना के हां कहने पर दोनों ने किस किया और एक दूसरे को हग किया। अलाना ने ये तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर की हैं।
Recommended Video

बीच पर किया प्रपोज
अलाना पांडे ने जो तस्वीरें शेयर की हैं, उसमें आइवर उनको घुटनों पर बैठकर प्रपोज करते दिख रहे हैं। सगाई कर ली है। बॉयफ्रेंड के रोमांटिक अंदाज में प्रपोजल को स्वीकार करने के बाद वो काफी खुश दिख रही हैं।

हां कहने के बाद क्या बोलीं अलाना
अलाना ने इंस्टाग्राम पर लिखा, जब तक मैं तुमसे नहीं मिली थी, तब तक किसी दूसरे इंसान से इतना प्यार करने के बारे में सोच भी नहीं सकती थी। मुझे रोज हंसाने और गुदगुदाने के लिए बहुत शुक्रिया। आप वास्तव में मुझे इस जहां में सबसे खुश महसूस करवाते हो। आइवर मैं आपके साथ परिवार बसाने के लिए और इंतजार नहीं कर सकती हूं।

दो साल पहले मिले थे दोनों
अलाना ने एक और इंस्टा पोस्ट में लिखा है- आज से 2 साल पहले, मैं इस अद्भुत इंसान (आइवर) से एक हैलोवीन पार्टी में मिली थी। उस रात उसने मुझे इतना हंसाया कि मेरे जबड़े दुखने लगे। बाकी सब कुछ बहुत धुंधला लगता है लेकिन मुझे याद है कि उसने मुझे कितना खुश किया था। हम एक-दूसरे को जानने में 3 महीने एक साथ रहे। अब एक दिन से ज्यादा दूर रहना मुश्किल लगता है। उसने विदेश में मुझे घर जैसा महसूस कराया।

मां ने भी दी बधाई
अलाना की मां ने भी ऑफिशियल पोस्ट किया और बेटी की सगाई पर खुशी जताई। अलाना पांडे की मां ने इंस्टाग्राम पर बेटी की इन तस्वीरों को शेयर करते हुए लिखा, मेरी प्यारी बेटी को सगाई की बधाई। मैं आपके लिए प्यार और भाग्य की कामना करती हूं।

कौन हैं आइवर
अलाना के होने वासे पति आइवर ने इंस्टाग्राम पर खुद को फिल्म निर्देशक बताया है। आइवर और अलाना का एक यूट्यूब चैनल भी हैं जिस पर काफी फॉलोअर्स हैं। अलाना पांडे और आइवर अमेरिका में साथ में रह रहे हैं। अलाना पांडे 26 साल की हैं। उन्होंने लंदन से फैशन क्षेत्र में पढ़ाई की है।

सोशल मीडिया पर काफी लोकप्रिय हैं अलाना
अलाना पांडे सोशल मीडिया सेंसेशन हैं। वह अक्सर अपनी बोल्ड फोटोज शेयर कर इंटरनेट पर सुर्खियां बटोरती नजर आती हैं। अलाना पांडे का इंस्टाग्राम पर उनकी काफी बोल्ड फोटो हैं। वह अक्सर सोशल मीडिया पर अपनी बोल्ड बिकिनी तस्वीरें शेयर करती हैं। अलाना की सोशल मीडिया पर फैन फॉलोइंग भी तगड़ी है। इंस्टाग्राम पर उनके छह लाख से ज्यादा फॉलोअर्स हैं।












Click it and Unblock the Notifications