Akshaye Khanna के लिए पागल थीं ये फेमस बॉलीवुड एक्ट्रेस, दीवानगी में कर दिया था ऐसा काम
Aksahye Khanna and Kareena Kapoor: बॉलीवुड के फेमस डायरेक्टर आदित्य धर की फिल्म 'धुरंधर' इन दिनों दर्शकों और क्रिटिक्स, दोनों के बीच चर्चा का केंद्र बनी हुई है। रणवीर सिंह, अर्जुन रामपाल, सारा अर्जुन और आर. माधवन जैसे दमदार कलाकारों से सजी इस फिल्म में अक्षय खन्ना ने जिस अंदाज में 'रहमान डकैत' का किरदार निभाया है, उसने सबका दिल जीत लिया है।
अक्षय खन्ना की परफॉर्मेंस की हो रही तारीफ
सोशल मीडिया पर अक्षय खन्ना की परफॉर्मेंस की जमकर तारीफ हो रही है। यहां तक कि बॉलीवुड और साउथ इंडस्ट्री के कई सितारे भी खुलकर एक्टर की तारीफ कर रहे हैं।

करीना कपूर का बयान हो रहा वायरल
इसी बीच बॉलीवुड एक्ट्रेस करीना कपूर का एक पुराना इंटरव्यू भी सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें वह अक्षय खन्ना के लिए अपने फैन मोमेंट का खुलासा करती नजर आ रही हैं। इस वीडियो ने अक्षय खन्ना की मौजूदा तारीफों में और इजाफा कर दिया है।
अक्षय खन्ना के लिए करीना कपूर की दीवानगी
-वायरल वीडिय क्लिप में करीना कपूर अपने करियर के शुरुआती दिनों की बातें शेयर करती दिख रही हैं। वह बताती हैं कि स्कूल टाइम में अक्षय खन्ना उनके लेटेस्ट हार्टथ्रोब थे। करीना के मुताबिक उस दौर में अक्षय खन्ना के पीछे लड़कियां पागल थीं और वह भी उसी भीड़ का हिस्सा थीं।
-करीना कपूर हंसते हुए कहती हैं कि अक्षय खन्ना को देखकर वह अक्सर कहती थीं- 'माय गॉड, अक्षय खन्ना!' ये कबूलनामा आज भी फैंस के बीच खूब पसंद किया जा रहा है।
'हॉलीवुड के लायक हैं अक्षय खन्ना'
-करीना कपूर ने अक्षय खन्ना की एक्टिंग की खुलकर तारीफ की थी। उन्होंने कहा था- अक्षय खन्ना हॉलीवुड में जाने के लिए एकदम सही इंसान हैं। उनकी परफॉर्मेंस हमेशा माइंड-ब्लोइंग होती है। वह बेहद प्यारे, क्यूट और शानदार एक्टर हैं।
-करीना कपूर ने ये भी कहा था कि जब भी वह अक्षय खन्ना को स्क्रीन पर देखती हैं तो उनकी सादगी और अभिनय उन्हें प्रभावित करता है। फैंस मान रहे हैं कि धुरंधर में अक्षय खन्ना का किरदार इसी बात की तस्दीक करता है।
करीना कपूर ने फिल्म 'हिमालय पुत्र' 20 बार देखी थी
करीना कपूर ने इंटरव्यू में ये भी बताया था कि वह अक्षय खन्ना की इतनी बड़ी फैन थीं कि उन्होंने उनकी फिल्म 'हिमालय पुत्र' कम से कम 20 बार देखी थी। उनके अनुसार उस समय अक्षय खन्ना इंडस्ट्री के सबसे चर्चित और पसंदीदा सितारों में शामिल थे, जिन पर हर कोई फिदा था।
करीना कपूर और अक्षय खन्ना की ऑन-स्क्रीन केमिस्ट्री
करीना कपूर और अक्षय खन्ना की जोड़ी को साल 2003 में रिलीज हुई प्रियदर्शन की कॉमेडी-ड्रामा फिल्म 'हलचल' में देखा गया था। फिल्म में सुनील शेट्टी, जैकी श्रॉफ, अरशद वारसी, अमरीश पुरी, परेश रावल, अरबाज खान और शक्ति कपूर जैसे दिग्गज कलाकार शामिल थे। इस फिल्म में अक्षय खन्ना और करीना कपूर की केमिस्ट्री की दर्शकों ने खूब तारीफ की थी।
अक्षय खन्ना और करीना कपूर के अपकमिंग प्रोजेक्ट्स
-जानकारी के अनुसार अक्षय खन्ना प्रशांत वर्मा की अपकमिंग फिल्म 'महाकाली' में नजर आएंगे। इस फिल्म में वह ऋषि शुक्राचार्य के किरदार में दिखाई देंगे, जिसका फर्स्ट लुक पोस्टर पहले ही चर्चा बटोर चुका है। ये फिल्म साल 2026 में सिनेमाघरों में रिलीज होगी।
-वहीं करीना कपूर जल्द ही मेघना गुलजार की फिल्म 'दायरा' में साउथ के फेमस एक्टर पृथ्वीराज सुकुमारन के साथ दिखाई देंगी। ये फिल्म भी अपने दमदार विषय और स्टारकास्ट के कारण सुर्खियों में है।
अक्षय खन्ना और करिश्मा कपूर का रिश्ता
-अक्षय खन्ना की पर्सनल लाइफ भी खूब चर्चा में रही है। एक समय पर अक्षय खन्ना का नाम करीना कपूर की बड़ी बहन करिश्मा कपूर से जुड़ा था। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक दोनों की शादी की बात तक चल चुकी थी लेकिन करिश्मा कपूर की मां बबिता कपूर को ये रिश्ता मंजूर नहीं था। कहा जाता है कि उन्हें करिश्मा के करियर पर असर पड़ने की चिंता थी जिसके चलते ये रिश्ता टूट गया था।
-आपको बता दें कि फिल्म 'धुरंधर' में दमदार वापसी के साथ अक्षय खन्ना एक बार फिर साबित कर रहे हैं कि क्लासिक एक्टिंग का कोई विकल्प नहीं है। वहीं करीना कपूर का ये पुराना बयान आज के दौर में और भी प्रासंगिक लग रहा है। फैंस अब यही कह रहे हैं कि अक्षय खन्ना का दौर फिर से लौट आया है।












Click it and Unblock the Notifications